समाज सेविका छबि बाई साहू के नेतृत्व में मंत्रियों से भी मिले ग्रामीण जनप्रतिनिधि, मांगों को लेकर सौंपा पत्र
राजनांदगांव (दावा)। समाज सेविका छबि बाई साहू के नेतृत्व में राजनांदगांव जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच और पंचों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर पहुंचकर महत्वपूर्ण शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल (गजेन्द्र यादव के स्थान पर सुधार किया गया है) और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से उनके निवास स्थान पर आत्मीय मुलाकात की। भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों से संबंधित मांग पत्र मंत्रियों और विधानसभा अध्यक्ष को सौंपे। इस दौरान क्षेत्र के विकास, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा की गई।
डॉ. रमन सिंह और मंत्रियों ने जनप्रतिनिधियों की मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और उन पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। मुलाकात के अवसर पर छबि बाई साहू के साथ देवकी गंजीर, सरपंच कुंजलाल साहू, राजकुमार, चितरेखा सेन, कृतिका, धनेश्वरी, भागेश्वरी, कुमारी बाई, सूरज देशलहरे और ग्राम पटेल सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। इस मुलाकात के संबंध में जानकारी प्रगति जैविक किसान कल्याण संगठन जिला फेडरेशन के पूर्व वालिंटियर मानिकलाल साहू ने दी।



