Home Aastha श्रीश्यामकुटी परिवार के आराध्य का जन्मोत्सव पर भोजन परसादी….

श्रीश्यामकुटी परिवार के आराध्य का जन्मोत्सव पर भोजन परसादी….

79
0

राजनांदगांव। संस्कारधानी शहर के प्रसिद्ध श्रीश्यामकुटी परिवार रामाधीन मार्ग द्वारा अपने प्यारी श्रीसद्गुरूमां का प्राकटय दिवस २५ अपै्रल दिन शनिवार को मनाया जाएगा। जिसमें रामाधीन मार्ग में श्रीश्यामकुटी परिवार द्वारा श्री नगर भंडारा प्रसादी दोपहर १२.०० बजे से २.०० बजे तक वितरीत किया जावेगा। जन्मोत्सव पर प्रसादी का वितरण का यह तीसरा वर्ष होगा। भोजन परसादी में हलवा, पुलाव, पुड़ी, सब्जी, आचार व सब्जी तथा अन्य परसादी होगी। वैसे तो २८ वर्षों से श्रीदासीश्याम प्रभु की जंयती तथा ५५ वर्षों से श्रीखाटू वाले श्रीश्यामप्रभु, हारे के साहारे का फाल्गुन व कार्तिक उत्सव श्रीदासीश्याम मंडल, श्रीश्यामकुटी परिवार द्वारा मनाते आ रहे है। लेकिन अब अपनी सद्गुरूमां का जन्मोत्सव का यह तीसरा वर्ष होगा लेकिन अब श्रद्धालु भक्तों द्वारा प्रतिवर्ष यह जन्मोत्सव पर भोजन परसादी का वितरण प्रत्येक वर्ष किया जावेगा। श्रीश्यामकुटी परिवार द्वारा शहर के समस्त भक्तजनों से व आम जनता से भोजन परसादी का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here