राजनांदगांव (दावा)। क्रीड़ाभारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रशांत महांकर एवं प्रांत मंत्री सुमित उपाध्याय का एक दिवसीय प्रवास राजनांदगांव में संपन्न हुआ। इस दौरान प्रशांत महांकर एवं सुमित उपाध्याय ने खिलाडय़िों, विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधियों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं से भेंट कर संवाद किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: क्रीड़ा केंद्र में हुई, जहां प्रशांत महांकर एवं सुमित उपाध्याय ने बास्केटबॉल खिलाडय़िों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर आरएसएस जिला संघचालक राधेश्याम शर्मा जी, धीरज कन्नौजे जी, दीपेश पटेल जी, शिवम यादव जी, कोच राजेश्वर राव जी एवं श्रीमती राधा राव जी उपस्थित रहे। इसके पश्चात प्रशांत महांकर एवं सुमित उपाध्याय की उपस्थिति में जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की गतिविधियों एवं आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष धीरज कन्नौजे, जिला मंत्री शिवम यादव, बुद्धेश्वर साहू, प्रिंस भाटिया, दुर्गेश यादव, विकास साहू एवं रजत खूंटेल उपस्थित रहे। अंत में प्रशांत महांकर एवं सुमित उपाध्याय ने विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधियों के साथ भेंट की, जिसमें रणविजय सिंह, देवेंद्र ठाकुर, अभिषेक जी सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रशांत महांकर एवं सुमित उपाध्याय ने खेलों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने एवं युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने पर बल दिया। श्री महानकर जी ने खिलाडय़िों को संबोधित करते हुये आह्वान किया कि खिलाड़ी अपने नित्य जीवन में योग प्राणायाम और ध्यान को शामिल करे जिससे उनकी आंतरिक शक्ति मज़बूत हो और उनको खेल की क्षमता बढ़ाने में सहायता हो, उन्होंने कहा कि केवल मेडल के लिए ही नहीं बल्कि आनंद और शरीर स्वस्थता के लिए भी खेलना चाहिए समाज में खेल के क्षेत्र में कार्य करने वाले अनेक संगठनों को भी उन्होंने आभार व्यक्त किया।



