राजनांदगांव। शहर के गायत्री विद्या मंदिर (हिन्दी माध्यम) कंचनबाग, की प्राचार्य सुश्री सीमा श्रीवास्तव ने कक्षा बारहवीं की गणित संकाय में कु. झरना देवांगन 93 प्रतिशत (जिले में 5वां स्थान), कु. विधि साहू 92 प्रतिशत (जिले में 9वां स्थान) व कक्षा दसवीं की मीनल साहू 93 प्रतिषत (शाला में प्रथम स्थान) प्राप्त कर शाला सहित जिले को गौरवान्वित किया। इस सफलता को लेकर प्राचार्य, शिक्षकों व 10वीं एवं 12वीं कक्षा के टॉपर विद्यार्थियों के साथ जिला शिक्षा अधिकारी माननीय श्री प्रवास सिंह बघेल, जिला पंचायत सीईओ आदरणीया सुरूचि सिंह एवं राजनांदगांव बीईओ भगत सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान छात्राओं की
उत्कृष्ट उपलब्धियों एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री बघेल ने विद्यार्थियों को उनकी कड़ी मेहनत और सफलता के लिए बधाई दी तथा उन्हें आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ये छात्र अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। यहां उपस्थित सभी छात्राओं में उत्साह देखा गया और उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों एवं अभिभावकों को दिया। इस अवसर पर प्राचार्य सुश्री सीमा श्रीवास्तव, उपप्राचार्य श्रीमती तामेश्वरी साहू, वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती वीणा स्वर्णकार, राहुल भीमटे, देवेश देवांगन सहित पालकगण उपस्थित रहे।



