
राजनांदगांव शहर के पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्कूल परिसर में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह शामिल हुए,इस दौरान उन्होंने जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का शुभारंभ किया,इसके साथ छात्राओं को साइकिल वितरण और प्लैनेटेरियम और स्पेस एजुकेशन लैब का उद्घाटन किया,जहां सांसद संतोष पांडे और अन्य जनप्रतिनिधि इस दौरान मौजूद रहे।

जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन शहर के पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्कूल परिसर में आयोजित किया गया,इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं से मुलाकात की और स्पेस एजुकेशन लैब के साथ अन्य कार्यों का उद्घाटन किया और योजना के तहत छात्राओं को साइकिल का वितरण भी इस दौरान किया गया,वहीं पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि जिला स्तरीय शाला उत्सव कार्यक्रम का आयोजन आज किया गया हैं पूरे प्रदेश में बेटियों को साइकिल वितरण का कार्यक्रम है जिले में 61 हजार और बक्शी स्कूल में 120 साइकिल का वितरण हुआ बच्चों के लिए गणेश और पुस्तकों का वितरण किया जा रहा हैं,इसके साथ ही अन्य चीजों का उद्घाटन किया गया बेटियों को मार्गदर्शन देने के लिए सभी लोग यहां उपस्थित रहे और जिला स्तरीय शाला उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया,यहीं से प्रतिभागी निकालकर राष्ट्रीय स्तर पर जाएंगी।



