Home छत्तीसगढ़ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी से मिले जितेंद्र मुदलियार…

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी से मिले जितेंद्र मुदलियार…

12
0

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी से मिले जितेंद्र मुदलियार

राजनांदगांव (दावा)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के संगठन सृजन अभियान को गति देने के लिए छत्तीसगढ़ के अभनपुर में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों का 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मुख्य मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर के पहले ही दिन उन्होंने देश भर से आए जिला अध्यक्षों से वन-टू-वन (एक-एक कर) सीधी बातचीत की। इसी क्रम में राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने राहुल गांधी से मुलाकात कर जिले की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की।

राजनांदगांव के राजनीतिक घटनाक्रम में राहुल गांधी ने दिखाई रुचि
मुलाकात के संबंध में जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने बताया कि संक्षिप्त लेकिन बेहद महत्वपूर्ण भेंट के दौरान राहुल गांधी ने राजनांदगांव के क्षेत्रीय संगठन की गतिविधियों को लेकर गहरी रुचि दिखाई। उन्होंने पिछले छह महीनों के दौरान संगठन द्वारा किए गए कार्यों की रिपोर्ट ली। साथ ही जिले के स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं और वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम पर मुदलियार से विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस हाई-प्रोफाइल 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस के कई राष्ट्रीय और राज्य स्तर के शीर्ष नेताओं ने भी जिला अध्यक्षों का मार्गदर्शन किया। राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी व महासचिव सचिन पायलट, राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, और तिरुवल्लूर सांसद शशिकांत सेंथिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (पीसीसी चीफ) दीपक बैज, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, और पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, सह-प्रभारी सचिव एस. संपत, जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़ और प्रदेश प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

भाजपा के कुशासन के खिलाफ गांधीवादी विचारधारा से लड़ेंगे- राहुल गांधी
शिविर में जिला अध्यक्षों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मुद्दों के गहन विश्लेषण और जनहित में त्वरित प्रतिक्रिया देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन का उद्देश्य सिर्फ कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाना नहीं है, बल्कि देश की जनता के अधिकारों के लिए एक सशक्त और विश्वसनीय नेतृत्व खड़ा करना है। भाजपा के असत्य, कुशासन और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस अपनी नैसर्गिक गांधीवादी विचारधारा के साथ मजबूती से लड़ाई लड़ेगी। राहुल गांधी ने सभी जिला अध्यक्षों को संगठन में किए गए हालिया बदलावों, भविष्य की निर्धारित प्रक्रियाओं और सांगठनिक नियमों के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here