Home छत्तीसगढ़ किसानों को विशेष राहत पैकेज दे राज्य सरकार: विक्रांत सिंह

किसानों को विशेष राहत पैकेज दे राज्य सरकार: विक्रांत सिंह

79
0

खैरागढ़ (दावा)। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने प्रदेश सरकार से जिले के किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज राशि की मांग की है. श्री सिंह ने जारी बयान में कहा है कि जिले में पहले ही अल्प वर्षा की वजह से धान की फसल ठीक से नहीं हो पाई थी और किसानों को आर्थिक रूप से बहुत क्षति पहुंची थी अब उसके बाद किसान ने पूरी मेहनत चने की फसल को लेकर की थी पर चने की फसल जिले में अचानक हुए बारिश एवं ओलावृष्टि की वजह से पूरी तरह से बर्बाद हो गई है इससे किसानों को दोहरा आर्थिक नुकसान हुआ है ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाले महीनों में शादियों का मुहूर्त होता है पर चने की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो जाने के कारण पैसे की तंगी से किसान परिवार में शादियां एवं अन्य सामाजिक या पारिवारिक कार्यक्रम नहीं कर पाएंगे और अब पूरा भारत लाकडाउन की वजह से 21 दिनों से बंद है जिले में ऐसे बहुत से गरीब परिवार जिनकी रोजी रोटी अभी लाकडाउन होने के कारण बंद हो गई है जो पहले से ही धान एवं चने की फसल बर्बाद हो जाने से आर्थिक रूप से कमजोर हो गए है उनकी स्थिति को देखते हुए आर्थिक पैकेज की मांग की है. श्री सिंह ने प्रदेश सरकार से राजनादगांव जिले में आरबीसी 6-4 एवं बीमा के अतिरिक्त विशेष पैकेज किसानों को राहत देने के लिए स्वीकृत करने की मांग की है.
विक्रांत सिंह ने जिले में कोरोनावायरस के बचाव के लिए जिला प्रशासन के चल रहे प्रयासों को लेकर संतुष्टि जाहिर करते हुए पूरे जिले की जनता से लाकडाउन के दौरान दूरी बनाकर एवं अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए घर पर रहने के लिए निवेदन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here