छुईखदान / केसीजी:
जिले में अवैध गतिविधियों और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत छुईखदान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर अवैध रूप से शराब बेच रहे चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब और परिवहन में प्रयुक्त वाहन जब्त किए गए हैं।
कार्रवाई की मुख्य बातें:
गिरफ्तार आरोपी:
प्रशांत ढीमर उर्फ बंटी (उम्र 24 वर्ष), निवासी – वार्ड 09 इतवारी बाजार, थाना खैरागढ़।
विनायक यादव (उम्र 20 वर्ष), निवासी – वार्ड 06 बरेठ पारा, थाना खैरागढ़।
गुलशन भगत (उम्र 25 वर्ष), निवासी – वार्ड 11 धरमपुरा, थाना खैरागढ़।
संजय धुर्वे (उम्र 19 वर्ष), निवासी – वार्ड 05 ठाकुर पारा, थाना खैरागढ़ (सभी जिला केसीजी)।
जब्ती का विवरण:
119 पौवा अवैध शराब (कुल बल्क लीटर 21.42)।
- बिक्री नगदी रकम 500 रुपये।
- शराब परिवहन में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिलें।
- कुल जप्त मशरूह की कीमत: 61,740 रुपये।
रेड कार्रवाई का विवरण:
दिनांक 02 अगस्त 2026 को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में छुईखदान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पंडरिया रोड ग्राम विचारपुर के पास कुछ लोग अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चारों आरोपियों को अवैध शराब बेचते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।
आरोपियों के विरुद्ध थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 281/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद दिनांक 03 अगस्त 2026 को सभी आरोपीगणों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उन्हें उपजेल सलोनी भेज दिया गया है।
क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ और सट्टा जैसे आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए केसीजी पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस पूरी कार्रवाई में छुईखदान थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।



