0 सामाजिक प्रतिभाओं के सम्मान से युवा पीढ़ी प्रेरित होकर समाज को गौरवान्वित करती है- महापौर मधुसूदन
0 आदिवासी कंवर समाज महासभा द्वारा जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन
राजनांदगांव। सामाजिक प्रतिभाओं का सम्मान आवश्यक है क्योंकि, जब कोई समाज अपनी प्रतिभाओं को सम्मानित करता है, तो उनके समाज की युवा पीढ़ी इस सम्मान से प्रेेरित होकर भविष्य में अपना और समाज का नाम रौशन करती है।
उक्ताशय के विचार महापौर मधुसूदन यादव ने आदिवासी कंवर समाज महासभा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। उन्होंने आदिवासी कंवर समाज को आयोजन की बधाई देते हुए समाजिक बन्धुओं को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी एवं छ.ग. विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगॉव विधायक डॉ. रमन सिंह जी के माध्यम से हरसंभव सहयोग प्रदान करने के अपने संकल्प को दोहराते हुए 20 लाख रू. की लागत से आदिवासी कंवर समाज के भवन निर्माण एवं विकास हेतु घोषणा की।
उल्लेखनीय है कि राजनांदगॉव शहर के वार्ड नं. 21 रेवाडीह क्षेत्र अंतंर्गत स्थित आदिवासी कंवर समाज के धर्मशाला एवं प्रशिक्षण भवन में समाज द्वारा जिला स्तरीय वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में राजनांदगॉव महापौर मधुसूदन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन में अध्यक्षता कंवर समाज महासभा के अध्यक्ष बिन्दुलाल चंद्रवंशी ने की। अन्य विशिष्ट अतिथिगण के रूप में श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव अध्यक्ष जिला पंचायत, भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, प्रोफेसर डॉ. मेघराज कपूर प्रमुख मार्गदर्शक कंवर समाज, पार्षद रवि सिन्हा, पार्षद श्रीमती बीना धु्रव, पूर्व पार्षद हरेन्द्र कंवर, रविन्द्र वैष्णव पूर्व जिला भाजपा महामंत्री, तरूण लहरवानी जिला भाजपा उपाध्यक्ष, जिला भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी उत्तम टॉक, रौनक कत्याल उपस्थित रहे। समाज की ओर से विशिष्ट अतिथि के रूप में छबिलाल चंद्रवंशी प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं जिला संरक्षक कंवर समाज, उपाध्यक्षगण रामजी सिरदार, समलिया राम चंद्रवंशी, दशरथ चंद्रवंशी, प्रवक्ता माहरू राम फूलकुंवर, जिला सचिव नीलाम्बर चंद्रवंशी, जिला कोषाध्यक्ष टी.आर.चंद्रवंशी, संरक्षक रामभगवान चंद्रवंशी, परिक्षेत्रिय अध्यक्षगण महेश कंवर एवं रवि कुमार चंद्रवंशी डोंगरगढ़, विक्रमसिंह मिरी डोंगरगॉव, युवा प्रभाग जिलाध्यक्ष प्रमोध दास सिरदार मुख्य रूप से मंच पर मौजूद रहे।
आयोजक मंडल द्वारा सभी गणमान्य अतिथिगण को परंपरागत साफा पगड़ी एवं गमछा पहनाकर स्वागत किया गया पश्चात् अतिथिगण द्वारा अपने हाथों से समाजिक प्रतिभाओं को मोमेन्टो, नकद राशि एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महापौर के अलावा समाज के अध्यक्ष बिन्दुलाल चंद्रवंशी, श्रीमती किरण वैष्णव, कोमल सिंह राजपूत एवं डॉ.मेघराज कपूर ने सभा को बारी-बारी से संबोधित किया। समाजिक बन्धुओं ने मुख्य अतिथि महापौर मधुसूदन यादव से समाज के प्रशिक्षण भवन एवं धर्मशाला हेतु किचन शेड एवं डोम शेड निर्माण की आवश्यकता से अवगत कराते हुए निर्माण एवं विकास कार्य हेतु अनुदान राशि दिलवाने का आग्रह किया गया, जिसे महापौर ने मंच से तत्काल घोषणा कर स्वीकृति प्रदान की।


