Home News जनसंपर्क में सक्रियता का मिला सम्मान, स्वतंत्रता दिवस समारोह में डॉ. रमन...

जनसंपर्क में सक्रियता का मिला सम्मान, स्वतंत्रता दिवस समारोह में डॉ. रमन सिंह ने देवेंद्र सोनी की थपथपाई पीठ..

7
0

राजनांदगांव। स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय मुख्य समारोह में नगर पालिक निगम राजनांदगांव के महापौर सचिव एवं जनसंपर्क अधिकारी देवेंद्र सोनी को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। शौर्य परेड मैदान, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने उन्हें प्रशस्ति प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की।
देवेंद्र सोनी को यह सम्मान कार्यालयीन दायित्वों के साथ शासन की विभिन्न योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।

उन्होंने शासकीय योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने तथा विभिन्न अभियानों के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाई। विशेष रूप से सुशासन तिहार, हर घर तिरंगा अभियान सहित विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने में उनके प्रयास उल्लेखनीय रहे। शासन की योजनाओं और जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे, इसके लिए उन्होंने लगातार सक्रियता के साथ प्रचार-प्रसार कार्यों को गति दी। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में उत्कृष्ट कार्यों के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में देवेंद्र सोनी को सम्मान मिलने पर जिला प्रशासन एवं निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी उन्हें बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here