0 मोहारा वार्ड में महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
राजनांदगांव। मोहारा वार्ड में सावन पर्व के उपलक्ष्य में महिलाओं के लिए सावन उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़, चमच दौड़, जलेबी दौड़, 100 मीटर दौड़, मटका फोड़, रस्सी खींचो एवं श्रेष्ठ छत्तीसगढ़ी वेशभूषा सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके साथ ही महिलाओं के लिए विशेष रूप से सावन झूले की भी व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि करुणा मधुसूदन यादव, अध्यक्षता वर्षा शरद सिन्हा तथा विशिष्ट अतिथि प्रीति आलोक श्रोती उपस्थित रहीं। अतिथियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि करुणा मधुसूदन यादव ने अपने उद्बोधन में समस्त वार्डवासियों को सावन उत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने आयोजनकर्ता सभी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के पारिवारिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, उत्साह और एकजुटता बढ़ाने का कार्य करते हैं। उन्होंने इस आयोजन को प्रतिवर्ष आयोजित करने के लिए भी सभी को प्रोत्साहित किया।
सावन उत्सव में मोहारा वार्ड की महिलाओं एवं वार्डवासियों की अच्छी-खासी उपस्थिति रही। महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। प्रतियोगिताओं एवं सावन झूले के माध्यम से महिलाओं ने सावन पर्व का भरपूर आनंद लिया। मोहारा वार्ड में सावन उत्सव के आयोजन को सफल बनाने में वार्ड पार्षद आलोक श्रोती सहित देवकी देवांगन, भुवनेश्वरी सिन्हा, मीना सोनकर, कीर्ति प्रजापति, हेमिन यादव, भुवनेश्वरी प्रजापति, कुंती देवांगन, सविता यादव, मीरा बाई देवांगन, सुखवंती निषाद, नर्मदा यादव सहित वार्ड की अन्य महिलाओं की विशेष सहभागिता रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहन तिवारी, परशुराम प्रजापति, सोहन प्रजापति, दुबेश प्रजापति, लक्की देवांगन, काशी यादव, उमाशंकर यादव, सुरेश सिन्हा, रॉकी देवांगन, अवधेश सोनकर, पिंटू देवांगन सहित बड़ी संख्या में वार्डवासियो की उपस्थिती रही। सावन उत्सव कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षा विभाग प्रभारी सदस्य एवं वार्ड पार्षद आलोक श्रोती द्वारा किया गया।


