दिनभर आत्मीयता से स्वीकार की शुभकामनाएं, देवालयों में पूजा-अर्चना के साथ दिव्यांगों व बुजुर्गों के बीच मनाया जन्मोत्सव
राजनांदगांव (दावा)। महापौर एवं पूर्व सांसद मधुसूदन यादव का जन्मदिन 23 अगस्त को राजनंदगांव शहर सहित पूरे जिले में काफी जोश एवं उत्साह के साथ मनाया गया। राजनांदगॉव शहर के साथ ही जिले के डोंगरगॉव, डोंगरगढ़, छुरिया विकासखंड में भी महापौर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वाले बैनर पोस्टर से पटा नजर आया। पूर्व सांसद मधु की लोकप्रियता के चलते उनके समर्थक एवं प्रशंसकों ने 22 अगस्त की सुबह से ही अपने लोकप्रिय जननायक का जन्मोत्सव मनाने का जो उपक्रम प्रारंभ किया। वो सिलसिला 23 अगस्त की देर शाम यह समाचार लिखे जाने तक चलता रहा। जिसमें महापौर को बधाई देने राजनांदगॉव जिला के विभिन्न 14 मंडल क्षेत्रों के अलावा दुर्ग, रायपुर, कबीरधाम, केसीजी, एमएमसी, बिलासपुर, बालोद, बेमेतरा आदि विभिन्न शहरो से आगंतुक पहुॅचते रहे और महापौर के साथ जनमदिन का उत्सव मनाते रहे, जिसके चलते संस्कारधानी नगरी में दिनभर मधु महोत्सव की धूम मची रही। 23 अगस्त की प्रात:काल से ही शहर की जनता उनके मोतीपुर स्थित निवास पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुॅचती रही।
अपने जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेता मधुसूदन ने सर्वप्रथम मोतीपुर शीतलापारा मंदिर एवं घर के पीछे स्थित शिव मंदिर में दर्शनलाभ लिया एवं परिजनों तथा वार्डवासियों के साथ अपना जन्मोत्सव मनाया। तत्पश्चात् आजादचौक मोतीपुर में वार्डवासियों के उपस्थिति में केक काटकर जन्मदिन मनाया। इसके पश्चात् महापौर मधुसूदन ने बजरंगपुर नवागॉव स्थित बापूटोला वार्ड नं. 1 में सपरिवार महाकाली मंदिर में पूजा अर्चना की, पश्चात् सोनारपारा, दिग्विजय कॉलेज रोड स्थित माता दिवाला मंदिर पहुॅचकर सहपरिवार नगर की ग्राम देवी शीतला माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। तदुपरान्त महापौर ने जन्मदिन के उपलक्ष्य में अभिलाषा सामाजिक संस्थान में दिव्यांगजनों के साथ जन्मोत्सव मनाया और उसके बाद स्थानीय रायपुर नाका स्थित समता वृद्धाश्रम की तरफ प्रस्थान किया। वद्धाश्रम में निवासरत् बड़े बुजुर्गो के साथ जन्मदिन मनाने के बाद महापौर ने सिविल लाईन्स तुलसीपुर स्थित अपने कार्यालय में सपरिवार केक काटकर जन्मदिन मनाया। इसके बाद पूर्व सांसद मधुसूदन शहर की जनता एवं अन्य जिले से पधारे आगंतुको से मिलने के लिये स्थानीय पुष्प वाटिका रानीसागर रोड स्थित योगा हॉल में पहुॅचे। यहॉ मोतीपुर रेजीमेंट द्वारा आयोजित एक भव्य एवं गरिमामय आयोजन में महापौर मधुसूदन यादव का जन्मोत्सव एक अलग ही अंदाज एवं नये कलेवर में मनाया गया। यहॉ महापौर का स्वागत धूमधाम से ढोलनगाड़ों और आतिशबाजी के बीच किया गया, और महापौर नेत वार्ड पार्षदों एवं जनता की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया ।
तदुपरांत दोपहर 1 बजे से लेकर लगभग शाम 4.30 बजे लगभग साढ़े तीन घंट तक लगातार महापौर मधुसूदन पूरी विनम्रता एवं सादगी के साथ चेहरे पर मुस्कान लिये जनता से आत्मीय भेंटकर जन्मदिन की शुभकामनाएॅ एवं बधाईयॉ स्वीकारते रहे। इस दौरान योगा हॉल में ही एक तरफ छात्र युवा मंच द्वारा रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया था, जिसमें पहुॅचकर महापौर ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इस समाचार के लिखे जाने तक महापौर मधुसूदन अपने शुभचिंतको, इष्टमित्रों, कार्यकर्ताओं एवं फैंस के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शाम एवं रात्रि में आयोजित जन्मोत्सव आयोजन में शामिल होने के लिये रवाना हो चुके हैं, जहॉ देर रात तक उनका जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा । जन्मोत्सव कार्यक्रम के संयोजक एवं वरिष्ठ पार्षद सावन वर्मा ने बताया कि तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार शाम 5 बजे भदौरिया चौक, शाम 5.30 बजे क्लब चौक बसंतपुर में, शाम 6 बजे नंदई चौक में, शाम 6.30 बजे लखोली चौक में, शाम 7 बजे शहर के हृदयस्थल महाकाल चौक (मानव मंदिर चौक) में, पश्चात शाम 7.30 बजे चिखली स्थित गौठान मैदान में महापौर मधुसूदन यादव का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। राजनांदगॉव शहर में आज महापौर का जन्मोत्सव मधु महोत्सव के रंगो से सराबोर रहा, जिसकी विशेषता यह रही कि आज दिनभर महापौर मधुसूदन अपने जनमदिन के उपलक्ष्य में पूरी विनम्रता एवं अपनेपन से लोगों की शुभकामनाएं, उपहार, फूल मांलाऐं, भेंट एवं गुलदस्ते मुस्कुराकर स्वीकारते हुए, उनसे प्राप्त स्नेह, अपनत्व एवं शुभकामनाओं के लिए कृतज्ञता प्रकट करते दिखे। जनता में दिनभर महापौर के साथ सेल्फी और फोटो खींचाने की भी होड़ लगी रही, जिसे वे अपने शोसल मीडिया एवं स्टेटस में अपडेट करते रहे, और महापौर जी का जन्मोत्सव विभिन्न शोसल मीडिया प्लेटफार्म पर भी आकर्षण का केन्द्र रहा।



