संस्कारधानी में 27वां जयंती महोत्सव धूमधाम से मनेगा, शोभायात्रा और भजनों की होगी अमृतवर्षा
राजनांदगांव (दावा)। संस्कारधानी शहर के श्रीदासीश्याम मंडल व श्रीश्यामकुटी परिवार द्वारा अपनी प्यारी सद्गुरूमां का २७ वां तीन द्विवसीय जयंती का आनंद लेने, सेवा देने व भरपूर प्रसादी पाने को बेताब है, वह समय अब आ गया है। ३० अगस्त को स्टेशन पारा के श्रीशक्तिधाम में रात्रि ९ से १२ बजे तक गुरूभजन, गुरूवंदना, गुरूधुन का संकीर्तन श्यामकुटी परिवार द्वारा किया जाएगा। विशेष रूप से श्री श्यामकुटी परिवार के छोटी ब्रांच के बच्चे अपनी भजनों की प्रस्तुति देंगे। भजन, संकीर्तन पूरा-पूरा श्रीदासी श्याम प्रभु पर ही होगा। ३१ अगस्त को रामाधीन मार्ग के श्रीश्याम मंदिर से श्री दासी श्याम प्रभु की शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो कि श्रीशक्तिधाम में समाप्त होगी। वहां बच्चों व उपस्थित भक्तजनों को प्रसादी का वितरण होगा। भादोबदी की चौथ १ सितंबर को सत्संग, कीर्तन व चौथ की जोत ली जाएगी। स्थानीय एवं बाहर से आने वाले भक्तजनों के लिए श्री अग्रसेन भवन में ठहरने की व्यवस्था के साथ-साथ जयंती के तीनों दिन सुबह, दोपहर व शाम-रात में सभी प्रकार की यथासमय प्रसादी का आनंद व लुप्त सेवकजन उठायेगें।
श्री दासी श्यामप्रभु की जयंती महोत्सव का यह २7 वां वर्ष है। श्री श्यामकुटी परिवार द्वारा जयंती महोत्सव के पश्चात आने वाली शुभ जन्माष्टमी में प्रभु संग रासलीला, दहीलूट का उत्सव भी पूरे जोश, उत्साह, उमंग व प्रेम से मनाया जाएगा। जयंती महोत्सव में आने के पूर्व ही समस्त भक्तों को संदेश मिल जाता है और फिर भक्तजन अपनी प्यारी गुरूमां की जयंती के पिछले याददाश्त और वीडियो देखकर आनंद विभोर होते रहते है तथा जयंती की चर्चा एक दूसरे से कर आनंदित होते रहते है। जयंती में आने के पूर्व रायपुर, बिलासपुर, नागपुर, कलकत्ता तथा अन्य स्थानों पर श्री दासी श्याम मंडल की संस्था के शिष्यजन अपने-अपने शहर में जयंती पर्व मनाकर मुख्यधाम श्रीश्यामकुटी दरबार में आते है। तीन द्विवसीय जयंती में श्री श्यामकुटी व श्रीशक्तिधाम में विशेष साज श्रृंगार भी किया जाएगा।



