Home समाचार गठुला मुख्य मार्ग पर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, महापौर के समझाईश पर...

गठुला मुख्य मार्ग पर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, महापौर के समझाईश पर यातायात व्यवस्था हुई बहाल…

23
0

भेड़ीकला स्कूल में शिक्षकों की कमी एवं गठुला बघेरा मार्ग का अधूरा निर्माण कार्य बना चक्काजाम की वजह

गठुला मुख्य मार्ग पर तुमड़ीलेवा, भॉठागॉव एवं भेड़ीकला के ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

राजनांदगॉव खैरागढ़ मुख्य मार्ग पर शहर के निकटस्थ स्थित ग्राम गठुला में तीन गॉव तुमड़ीलेवा, भाठागॉव एवं भेड़ीकला के ग्रामीणों ने आज दोपहर चक्काजाम कर अपनी समस्याओं की तरफ शासन प्रशासन का ध्यानाकृष्ट किया। ग्रामवासियों द्वारा चक्काचाम किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर राजनांदगॉव महापौर मधुसूदन यादव ने तुरंत मौके पर पहुॅचकर ग्रामवासियों का पक्ष सुना एवं ग्रामीणों से बातचीत कर समस्या निवारण का प्रयास किया । ग्रामवासियों ने महापौर को अवगत कराया कि वे अपनी दो मुख्य समस्याओं को लेकर आक्रोशित होकर चक्काजाम करने पर पहुॅचे हैं। ग्रामीणों ने पहली समस्या के बारे में बताया कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भेड़ीकला में शिक्षको की कमी के कारण इन ग्रामों के बच्चों की शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, एवं ग्रामवासियों ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत निर्माणाधीन गठुला से भेड़ीकला, भांठागॉव, तुमड़ीलेवा होकर बघेरा पहॅुच मार्ग का अधूरा निर्माण कार्य ग्रामवासियांे के नाराजगी का प्रमुख कारण है, जिसके चलते ग्रामवासियों ने गठुला मुख्यमार्ग पर चक्काजाम किया है। बरसात के कारण प्रधानमंत्री सड़क योजना का यह निर्माण कार्य मार्च 2026 में प्रारंभ हुआ था किन्तु वर्षा ऋतु प्रारंभ होने के बाद से ही उक्त मार्ग का निर्माण बीच में ही अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे मार्ग में बड़ें गढढे बन गये हैं, जिनमे पानी भरा रहता है और इस मार्ग पर दुर्घटनाएॅ बढ़ गई है। महापौर मधुसूदन यादव ने मौके से विभागीय अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर उक्त दोनो समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिये। पश्चात् महापौर ने ग्रामवासियों को आश्वासन देते हुए बताया कि अगले 3 दिनों में विभाग द्वारा उक्त मार्ग के सभी गढ्ढों को पाटने का कार्य किया जायेगा एवं बारिश का मौसम बीतने के बाद उक्त मार्ग के डामरीकरण हेतु कार्यवाही की जायेगी। इसके अलावा महापौर ने अगले दिन भेड़ीकला स्कूल में आकर छात्रों एवं शैक्षणिक स्टाफ से चर्चा करने एवं शिक्षकों की कमी दूर करने के लिये विभागीय अधिकारियों से बातचीत कर एक सप्ताह में वकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी आश्वासन दिया । महापौर ने तब तक ग्रामवासियों से चक्काजाम समाप्त कर शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं सहयोग प्रदान करने की बात कही। महापौर मधुसूदन की समझाईश एवं आश्वासन पश्चात् ग्रामवासियों ने भी सहयोगात्मक रूख अपनाते हुए महापौर के आश्वासन पर अपना चक्काजाम समाप्त करते हुए उक्त मार्ग पर यातायात बहाल किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here