Home छत्तीसगढ़ जिला भाजपा की संगठनात्मक बैठक में संगठन महामंत्री पवन साय ने दिए...

जिला भाजपा की संगठनात्मक बैठक में संगठन महामंत्री पवन साय ने दिए मजबूती के गुर…

24
0

​खैरागढ़ : भारतीय जनता पार्टी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई।। प्रवास के दौरान बैठक में पहुंचे छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय ने जिले में पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के संबंध में उपस्थित पदाधिकारियों से विस्तार से चर्चा की और उनके सुझाव मांगे।
​समन्वय और सामंजस्य से ही आगे बढ़ेगा संगठन: पवन साय
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री पवन साय ने कार्यकर्ताओं में एकजुटता का मंत्र फूंका। उन्होंने कहा, हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता हैं और जब हम मिलकर काम करेंगे, तभी संगठन आगे बढ़ेगा। कोई भी व्यक्ति अयोग्य नहीं होता, बस सही मार्गदर्शन और समन्वय की आवश्यकता होती है। जिला स्तर, मण्डल स्तर, शक्ति केंद्र स्तर और बूथ स्तर के बीच परस्पर समन्वय रहने से ही संगठन के कार्य सुचारू रूप से संचालित होते हैं।

​उन्होंने प्रवास के दौरान संगठनात्मक ढांचे की प्रगति की जानकारी लेने, नियमित बैठकों का क्रम बनाए रखने और मोर्चा-प्रकोष्ठों के प्रभारियों की नियुक्ति पर बल दिया।। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर की छोटी-छोटी समस्याओं व विषयों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
​संगठन के दिशा-निर्देशों पर एकजुट होकर करेंगे काम: सांसद संतोष पांडे
क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय जी ने संगठन को मजबूत करने के लिए जो महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए हैं, उन पर जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ अमल करेगा।। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ पार्टी हित में कार्य करने का आह्वान किया।

​जिलाध्यक्ष ने रखी संगठनात्मक गतिविधियों की रिपोर्ट
कार्यक्रम की शुरुआत में जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिशेसर साहू ने जिले में चल रही भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्ययोजनाओं और सांगठनिक ढांचे के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रस्तुत की।

​बैठक में वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी रहे मौजूद
इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला भाजपा प्रभारी नलीनीश ठोकने, भाजपा विधानसभा प्रभारी संदीप शर्मा, नगर पालिका चुनाव प्रभारी व पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका ताम्रकार, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, जिला उपाध्यक्ष टि.के. चंदेल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य घम्मन साहू, महामंत्री गण नवनीत जैन, शशांक ताम्रकार, जैनेन्द्र जंघेल, आनंद सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि खम्हन ताम्रकार, नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा चन्द्राकर, पुष्पा वर्मा, जिला भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष खैरागढ़ डॉ राजेश्री त्रिपाठी, राजू जंघेल, राकेश ठाकुर, पार्षद गण विनय देवांगन, कीर्ति वर्मा, मंडल अध्यक्ष गण गोरेलाल वर्मा, दिनेश वर्मा, भावेश कोचर, जीवन दास रात्रे, जिला पंचायत सदस्य अरुणा बनाफर, कृष्णा वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता विकेश गुप्ता, श्यामपाल ताम्रकार, विनय चोपड़ा, अवध वर्मा सहित जिले के प्रमुख भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here