Home समाचार ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान को लेकर महापौर मधुसूदन यादव ने दिया...

ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान को लेकर महापौर मधुसूदन यादव ने दिया आश्वासन: 3 दिन में भरेंगे गड्ढे, बारिश बाद शुरू होगा सड़क निर्माण…

22
0

राजनांदगांव। तुमड़ीलेवा, भाटागांव एवं भेड़ीकला के ग्रामीणों द्वारा चक्काजाम किए जाने की सूचना मिलते ही महापौर मधुसूदन यादव तत्काल गठूला पहुंचे। वहां उन्होंने ग्रामीणों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों की सड़क संबंधी परेशानियों को देखते हुए महापौर ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि तीन दिनों के भीतर सड़कों के सभी गड्ढों को अनिवार्य रूप से भरवाया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य को तेजी से आगे बढ़ाने का आश्वासन देते हुए स्पष्ट किया कि बारिश समाप्त होते ही सड़क का स्थायी निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इसके साथ ही भेड़ीकला स्कूल में शिक्षकों की कमी की शिकायत पर महापौर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए कहा कि वे स्वयं विद्यालय पहुंचकर स्कूली बच्चों व शिक्षकों से मुलाकात करेंगे और जल्द ही आवश्यक शिक्षकों की पदस्थापना सुनिश्चित कराई जाएगी। महापौर मधुसूदन यादव ने दोहराया कि ग्रामीणों की बुनियादी समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here