Home समाचार सोलर पैनल से किसानों व्यवसायियों और नागरिकों को मिलेगा बचत व अतिरिक्त...

सोलर पैनल से किसानों व्यवसायियों और नागरिकों को मिलेगा बचत व अतिरिक्त आय का अवसर…

11
0

रॉयल सोलटेरा का भव्य शुभारंभ, ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा

राजनांदगांव। जिले और प्रदेश को सौर ऊर्जा के माध्यम से ग्रीन एनर्जी की दिशा में आगे बढ़ाने की पहल के तहत रॉयल ग्रुप के नए प्रतिष्ठान रॉयल सोलटेरा का भव्य शुभारंभ किया गया। पुराने बस स्टैंड चौक से टांका पारा रोड पर प्रारंभ हुए इस प्रतिष्ठान के उद्घाटन अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया, विधायक दलेश्वर साहू, विधायक संगीता सिन्हा, महापौर मधुसूदन यादव, विधायक भोला राम साहू,विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा, विधायक कुंवर सिंह निषाद, आई.बी. के वाइस प्रेसिडेंट रिजवान खान सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, किसान एवं हितग्राही उपस्थित रहे।
रॉयल ग्रुप के शाहिद भाई एवं आर्किटेक्ट मुख्तार खान ने बताया कि रॉयल सोलटेरा के माध्यम से ग्राहकों को देश की प्रमुख कंपनियों के प्रीमियम क्वालिटी के रूफटॉप सोलर पैनल उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रतिष्ठान में आवासीय, कृषि, यावसायिक एवं औद्योगिक जरूरतों के अनुसार विभिन्न क्षमता के सोलर प्लांट लगाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही 0 डाउन पेमेंट एवं आसान वित्तीय व्यवस्था के माध्यम से आम नागरिकों और किसानों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। रॉयल ग्रुप के प्रतिनिधियों ने बताया कि सरकार की विभिन्न सौर ऊर्जा योजनाओं के माध्यम से घर में 3 किलो वाट सोलर लगाने पर सरकार द्वारा 108000/ (एक लाख आठ हजार) की सब्सिडी मिलेगी एवं किसानों को भी लाभ पहुंचाया जा सकता है। कुसुम योजना के तहत किसान अपने खेतों में सोलर प्लांट लगाकर 25 वर्षों तक बिजली उत्पादन के साथ अतिरिक्त आमदनी का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा पात्र हितग्राहियों को सोलर परियोजनाओं पर निर्धारित नियमों के अनुसार सब्सिडी का लाभ भी दिया जाता है। इससे सोलर प्लांट लगाने की लागत को कम करने में मदद मिलती है और भविष्य में बिजली खर्च में भी बचत हो सकती है। रॉयल सोलटेरा में घरेलू उपयोग से लेकर व्यवसायिक एवं औद्योगिक आवश्यकताओं के लिए सौर ऊर्जा समाधान उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। रूफटॉप सोलर पैनल के साथ-साथ सोलर स्ट्रीट लाइट, गार्डन लाइट, विभिन्न प्रकार की लाइटिंग व्यवस्था, सोलर वॉटर हीटर, सोलर कैमरा सहित सौर ऊर्जा से संबंधित अन्य उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रतिष्ठान का उद्देश्य जिले में सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ लोगों को पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों के विकल्प के रूप में स्वच्छ एवं पर्यावरण हितैषी ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करना है। ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
रॉयल सोलटेरा के शुभारंभ को जिले में सौर ऊर्जा के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। सौर ऊर्जा न केवल बिजली की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने में सहायक है, बल्कि प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे में किसानों, व्यापारियों, उद्योगों और आम नागरिकों को सौर ऊर्जा परियोजनाओं से जोड़ने से जिले में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा मिल सकता है। रॉयल ग्रुप के शाहिद भाई एवं आर्किटेक्ट मुख्तार खान ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि लोगों को सोलर ऊर्जा से जुड़ी योजनाओं, तकनीक, लागत, सब्सिडी और स्थापना प्रक्रिया की पूरी जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। रॉयल सोल्टेक्स के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, किसान, व्यवसायी एवं हितग्राही मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की इस पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण और बिजली की बचत के साथ-साथ किसानों एवं आम नागरिकों के लिए आर्थिक रूप से उपयोगी बताया। रॉयलसोलटेरा , पुराना बस स्टैंड चौक से टांका पारा रोड पर स्थित है। सौर ऊर्जा से संबंधित जानकारी एवं योजनाओं के लिए मोबाइल नंबर 7067073706 पर संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here