शहर व ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त आयोजन में कार्यकर्ताओं ने जताया कड़ा विरोध; संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का लगाया आरोप
राजनांदगांव (दावा)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के विरोध में सोमवार को शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में पैदल मार्च निकाला गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। पैदल मार्च शाम 5.30 बजे जयस्तंभ चौक से शुरू हुआ। कांग्रेसजन मानव मंदिर चौक, सिनेमा लाइन और जूनी हटरी होते हुए वापस जयस्तंभ चौक पहुंचे, जहां मार्च का समापन हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज एफआईआर को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए विरोध दर्ज कराया तथा सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की मांग उठाई।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का इस्तेमाल लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष के रूप में जनहित और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं। किसी भी शिकायत की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, राजनीतिक दुर्भावना से कार्रवाई नहीं।
ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा कांग्रेस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। विपक्ष के नेताओं के विरुद्ध राजनीतिक दबाव में कार्रवाई करने के बजाय कानून के अनुसार निष्पक्ष प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए। कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध जारी रखेगी।
पैदल मार्च में शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के विपिन यादव, जितेन्द्र मुदलियार, धनेश पाटिला, हर्षिता गोस्वामी बघेल, श्रीमति छन्नी चंदू साहू, श्रीकिशन खंडेलवाल, कुतुबुद्दीन सोलंकी, कुलबीर छाबड़ा, संतोष पिल्लै, डॉ. थानेश्वर पाटिला, मेहुल मारू, आफताब आलम, कमलजीत सिंह पिंटू, इकरामुद्दीन सोलंकी, रईस अहमद खान, शरद खंडेलवाल, राकेश जोशी, मामराज अग्रवाल, सूर्यकांत जैन, प्रेम रूचंदानी, अशोक पंजवानी, मनीष साहू, अशोक फडणवीस, झम्मन देवांगन, लक्ष्मण साहू, रोहित चंद्राकर, राजा तिवारी, रमेश डाकलिया, विष्णु लोधी, हेमंत वैष्णव, राहुल तिवारी, पंकज बांधव, अनीश ख़ान, हेमू सोनी, केदार यादव, अमित अग्रवाल, पंचराम चंदेल, रोहित चंद्राकर, रज्जू जॉन, असगर बेग, विशु आजमानी, संदीप सोनी, बबलू कसार, ललित कुमरे, विनोद बंटी यादव, सुरेंद्र देवांगन, सागर ताम्रकर, सुरेश सिन्हा, मुकेश चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



