Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया आगामी स्वदेशी मेला की दिग्दर्शिका का विमोचन…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया आगामी स्वदेशी मेला की दिग्दर्शिका का विमोचन…

7
0

राजनांदगांव (दावा)। आगामी दिनों में आयोजित होने वाले भव्य स्वदेशी मेला की आधिकारिक मार्गदर्शिका (दिग्दर्शिका) का विमोचन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के प्रमुख सुब्रत चाकी एवं उनकी टीम के साथ बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। राजनांदगांव जिले से प्रमुख रूप से विष्णु साव, विनोद डड्डा एवं योगेश बागड़ी सहित दुर्ग, भिलाई, रायपुर और बिलासपुर के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं आयोजन समिति के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। विमोचन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आयोजन समिति से आगामी मेलों की तैयारियों और रूपरेखा की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने आयोजकों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आश्वस्त किया कि स्थानीय उत्पादों, कुटीर उद्योगों और वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने वाले इस स्वदेशी मेले के सफल आयोजन के लिए राज्य शासन की ओर से हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here