Home समाचार धमतरी में गौ-तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 मवेशियों के साथ...

धमतरी में गौ-तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 मवेशियों के साथ पिकअप जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार…

11
0

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गौवंश के अवैध परिवहन और पशु क्रूरता के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सिहावा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया और पिकअप वाहन सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घेराबंदी कर पकड़ी गई पिकअप पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर अवैध रूप से ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नगरी-सिहावा मुख्य मार्ग पर देवपुर चौक के पास घेराबंदी की। संदिग्ध पिकअप वाहन (क्रमांक CG-05 AU-4503) को रोककर जब तलाशी ली गई, तो उसमें 4 गौवंश ठूंस-ठूंसकर भरे हुए पाए गए।

तीन आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज पुलिस ने मौके से मवेशियों को सुरक्षित मुक्त कराया और तस्करी में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान तानसिंह साहू, भोजराम यादव और करणसिंह यादव के रूप में हुई है।

पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई सिहावा पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 71/26 दर्ज करते हुए पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 और 11 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अब इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों और पहलुओं की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here