० महापौर ने निगम पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रतियोगिता में चयनित गणेश समितियों को किये पुरूस्कृत
० गणेश पुरूस्कार राशि में होगी वृद्धि- मधुसूदन यादव
राजनांदगांव (दावा)। नगर निगम द्वारा वर्ष 2025 में आयोजित गणेश पर्व प्रतियोगिता में चयनित समितियों को पुरूस्कार वितरण करने नगर निगम टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में महापौर श्री मधुसूदन यादव ने निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम सहित पार्षदों व नामांकित पार्षदों की उपस्थिति में समितियो को पुरूस्कार का चेक वितरण किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगर निगम हर वर्ष गणेश पर्व में प्रतियोगिता आयोजित कर गणेश प्रतिमा तथा विसर्जन झाकी में चयनित समितियो को पुरूस्कृत करती है। उन्होंने कहा कि संस्कारधानी राजनांदगांव हॉकी और झाकी के लिए प्रसिद्ध है। जिसकी प्रसिद्धि आज भी कायम है, जिसका उदाहरण कि तमाम विपरित परिस्थितियो में भी इसकी गरिमा और व्यापकता में कोई कमी नही आई है।
महापौर श्री यादव ने कहा कि इस वर्ष से पुरूस्कार राशि मेंं वृद्धि की जा रही है। जिसके आधार पर अब गणेश प्रतिमा में तीन गुना से अधिक की बढोतरी की जायेगी। उसी प्रकार विसर्जन झाकी के दोनो वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय की राशि में लगभग 10 हजार रूपये की वृद्धि की जायेगी। उन्होंने सभी पुरूस्कार प्राप्त करने वाली समितियो को बधाई देकर और अच्छी झाकी का निर्माण कर परंपरा को कायम रखने की अपील की।
गणेश पर्व प्रतियोगिता में चयनित गणेश समितियों में महापौर श्री यादव द्वारा पार्षदों के साथ गणेश प्रतियोगित वर्ष 2025 के सर्वश्रेष्ठ गणेश प्रतिमा में प्रथम श्री पाटीदार गणेश उत्सव समिति, जी.ई. रोड को 6 हजार रूपये का चेक, द्वितीय मित्र मंडल गणेश उत्सव समिति, सदर बाजार को 4 हजार रूपये का चेक व तृतीय लालबाग गणेश उत्सव समिति, दुर्गा मंदिर परिसर लालबाग को 3 हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया। इसी प्रकार विसर्जन झाकी के अ वर्ग में प्रथम बाल समाज गणेश उत्सव समिति, गंज लाईन को 41 हजार रूपये का चेक, द्वितीय अष्ट विनायक मंडल, रामाधीन मार्ग को 21 हजार रूपये का चेक एवं तृतीय बस स्टैण्ड गणेश उत्सव समिति, पुराना बस स्टैण्ड को 11 हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया। इसी प्रकार ब वर्ग में प्रथम महावीर मंडल, सदर बाजार को 31 हजार रूपये का चेक, द्वितीय तिरंगा मण्डल, अशोक स्तम्भ (कमल टाकीज) चैक को 18 हजार रूपये का चेक एवं तृतीय सिद्धी विनायक गणेश उत्सव समिति, हलवाई लाईन को 10 हजार रूपये का चेक प्रदान कर पुरूस्कृत किया गया।
पुरूस्कार वितरण के दौरान समितियों द्वारा दिये गये सुझाव पर महापौर श्री यादव ने कहा कि अगले वर्ष गणेश पर्व के पूर्व समितियों के साथ बैठकर विचार विमर्श कर आयोजन के संबंध में रूप रेखा तय की जावेगी। पुरूस्कार वितरण में आभार व्यक्त करते हुए आयुक्त श्री मरकाम ने परंपरागत रूप से गणेश पर्व मनाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य संजीव कुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर पर पार्षदगण, नामांकित पार्षदगण सहित गणेश समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।



