Home छत्तीसगढ़ गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित…

गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित…

10
0

(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)

खैरागढ़ : गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं झांकी के मद्देनजर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु, बुधवार को थाना परिसर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व टंकेश्वर साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आशारानी, नगर पालिका परिषद के सीएम ओ की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में गणेश उत्सव समितियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों से विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान विसर्जन जुलूस के निर्धारित मार्ग, यातायात व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के नियमानुसार उपयोग, सुरक्षा व्यवस्था तथा भीड़ नियंत्रण सहित आवश्यक व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया।
अधिकारियों द्वारा आयोजन समितियों से प्रशासन एवं पुलिस को आवश्यक सहयोग प्रदान करने तथा निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की गई।। सभी समितियों ने एक स्वर में शासन प्रशासन को सहयोग करने आश्वस्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here