डिजिटल साक्षरता की दी गई जानकारी।
नशा मुक्ति और वरिष्ठ नागरिकों के देख भाल का संदेश वाचन किया गया।
राजनांदगांव : जिला प्रशासन समाज कल्याण विभाग राजनांदगांव द्वारा बनाए गए सेवा संकल्प माह कलेंडर के तहत आज उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरडवार के कुशल मार्गदर्शन में माय युवा भारत और सक्षम संस्था के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय भगवान महावीर समता वृद्धाश्रम राजनांदगांव का भ्रमण करते हुए डिजिटल साक्षरता संबंध में संस्था में लाभान्वित हो रहे वरिष्ठ नागरिकों को माय युवा भारत के शुभजीत जी और समाज कल्याण विभाग के निखिल साहू द्वारा जानकारी दी गई, कार्यक्रम में शामिल सक्षम के जिलाध्यक्ष हेमंत तिवारी द्वारा रक्त दान, नेत्र दान सहित देह दान करने संबंध मे विस्तार पूर्ण जानकारी दी गई उनके प्रेरक उद्बोधन से प्रेरित होकर संस्था में लाभान्वित हो रहे 45 से अधिक पुरुष और महिला में से 18 पुरुष और महिला जिनमें से मुख्य रूप से चंद्रशेखर राजपूत, घुरऊराम, रामशिला,योगेश्वर,रामप्रसाद, सेवांता, अनिता देवांगन, शरण लाल आदि के द्वारा देहदान का संकल्प पत्र गुरमुख दास वाधवा के मार्गदर्शन में भरा, आयोजन में शामिल वार्ड पार्षद शेखर लश्करे के द्वारा नशा मुक्त भारत और वरिष्ठ नागरिकों के देखभाल संबंध में संकल्प वाचन किया गया, कार्यक्रम को प्रकाश सांखला, अरुण भास्कर गुप्ता द्वारा भी संबोधित किया गया, आयोजन में माय युवा भारत की युवा टीम के साथ साथ समाज कल्याण विभाग के कमलेश शर्मा, सुनील चुरेंद्र, संतोष साहू, तिहार सिंह ध्रुव, नानक दिवाकर, हरि दास महंत, निखिल साहू का सराहनीय योगदान रहा कार्यक्रम का कुशल संचालन आश्रम के प्रबंधक कमलेश कोसले द्वारा दिया गया आभार प्रदर्शन कुंभ लाल यादव द्वारा किया गया।
उक्त जानकारी समाज कल्याण विभाग के कलाकार तिहार सिंह ध्रुव द्वारा दी गई।



