राजनांदगांव (दावा)। गुजरात से प्रारंभ होकर छत्तीसगढ़ के रास्ते वाराणसी तक जाने वाली जल-जन सेवा संकल्प यात्रा का राजनांदगांव में भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के तहत पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में गुजरात से आए सेवा यात्रियों ने यात्रा के उद्देश्य, सेवा कार्यों और अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने युवाओं से सेवा, समाज और राष्ट्रहित के कार्यों से जुडऩे का आह्वान किया।
29 सितंबर को सुबह पेंड्री वार्ड क्रमांक 20 में सेवा कार्य आयोजित किया गया जिसमें स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण एवं कोटाना वितरण जैसे सेवा कार्य किए इसके पश्चात सुबह 8 बजे राजनांदगांव ऑडिटोरियम में युवा संवाद—खिलाडिय़ों से संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद सुबह 11 बजे राजनांदगांव ऑडिटोरियम से अंजोरा तक बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली निर्धारित मार्ग से होते हुए अंजोरा पहुंची। आडिटोरियम मे आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सेवा यात्रियों का स्वागत करते हुए कहा कि सेवा की भावना समाज को जोडऩे का कार्य करती है। ऐसी यात्राएं युवाओं में सामाजिक सरोकार और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती हैं। यात्रा के छत्तीसगढ़ प्रवेश के अवसर पर 28 सितंबर को शाम 5 बजे बागनदी में शिक्षा मंत्री एवं प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव ने सेवा यात्रियों का जोशीला स्वागत किया। इस अवसर पर बिहान की स्वच्छता दीदियों ने छत्तीसगढ़ एवं राजनांदगांव में संचालित स्वच्छता अभियान और महिला स्वावलंबन की गतिविधियों की जानकारी सेवा यात्रियों को दी। स्वच्छता दीदियों ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है। गांव-गांव की लाखों महिलाएं स्व-सहायता समूहों के माध्यम से छोटे-छोटे रोजगार से जुडक़र आत्मनिर्भर बन रही हैं। समूहों के माध्यम से महिलाएं आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुए अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। महतारी वंदन योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं से महिलाओं और गरीब परिवारों के जीवन में बदलाव आया है। स्वच्छता अभियान के कारण लोगों में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है। बागनदी में स्वच्छता दीदियों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत से सेवा यात्री अभिभूत नजर आए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की बहनों के स्वागत में दिखाई दिया उत्साह और उमंग पूरे दिन की यात्रा की थकान को दूर करने वाला रहा। उन्होंने कहा कि यह स्वागत केवल औपचारिक नहीं, बल्कि आत्मीयता और अपनत्व से भरा हुआ था।
यात्रा के बागनदी पहुंचने पर बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके पश्चात यात्रा सडक़ चिरचारी पहुंची, जहां लाभार्थी सम्मेलन एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। बागनदी से लेकर सिंधु भवन तक युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया के नेतृत्व में युवा मोर्चा के मोनु बहादुर सिंह एवं चिंटु सोनकर के साथ 200 से अधिक युवाओं की बाइक रैली सेवा यात्रियों के साथ निकाली, इससे माहौल को जोश एवं उमंग से भर दिया। इसके बाद जब यात्रा राजनांदगांव के सिंधु भवन पहुंची, तो वहां महापौर मधुसूदन यादव द्वारा की गई तैयारियों एवं स्वागत-सत्कार से सेवा यात्रियों में उत्साह का संचार हुआ।



