Home छत्तीसगढ़ संगीत नगरी खैरागढ़ में चौथे वर्ष निकली भव्य गणेश विसर्जन झांकी :...

संगीत नगरी खैरागढ़ में चौथे वर्ष निकली भव्य गणेश विसर्जन झांकी : 16 समितियां हुईं शामिल; गरूड़ का घमंड, सती दहन से रामसेतु और शिव बारात ने मोहा मन…

20
0

(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)

खैरागढ़ : गणेश विसर्जन झांकी देखने शहर सहित क्षेत्रवासीया का जन सैलाब, हजारों की संख्या में उपस्थित रहे लोग। राजधानी रायपुर और राजनांदगांव की तर्ज पर जिला मुख्यालय खैरागढ़ में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गणेश विसर्जन झांकी का भव्य आयोजन किया गया। यह गणेश विसर्जन झांकी का चौथा वर्ष था। लगातार बारिश के चलते पूर्व निर्धारित शनिवार 26 सितंबर के कार्यक्रम को बदलकर रविवार 27 सितंबर को आयोजन किया गया। इस बार नगर की कुल 16 गणेश समितियां विसर्जन में शामिल हुईं, जिसमे 5 समितियों ने आकर्षक झांकियां निकालीं। आयोजन का यह लगातार चौथा वर्ष रहा और हर वर्ष इसकी भव्यता बढ़ती जा रही है। वही झांकी देखने हजारों की संख्या में शहर सहित क्षेत्रवासी रातभर उपस्थित रहे।

झांकी देखने खैरागढ़ नगर के साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे
गरूड़ का घमंड,सती दहन व दक्ष वध, रामसेतु, शिव बारात और शिव-पार्वती विवाह पर आधारित झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।। डीजे और धूमाल की धुन पर श्रद्धालु जमकर रात भर थिरकते रहे।

एसपी सहित 300 जवानों ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे चप्पे पर रही पुलिस
लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रही । प्रत्येक झांकी के साथ एक एस आई सहित 4 से 5 जवान तैनात किए गए थे।। पुलिस और सीएफ के करीब 250 से 300 जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। पुलिस अधीक्षक लक्ष्य विनोद शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक रूपेश डांडी ने स्वयं लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रहे, वहीं जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम टंकेश्वर साहू भी मौके पर मौजूद रहे।

गणेश विसर्जन झांकियां नया बस स्टैंड, टैम्पो चौक जयस्तंभ चौक, मस्जिद रोड, गोलबाजार, बख्शी मार्ग, इतवारीबाजार,तुरकारीपारा, पुराना बस स्टैंड सहित प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए विसर्जन स्थल महादेव घाट दाऊचौरा (रपटा नदी)पहुंचीं। यहां श्रद्धालुओं ने नम आंखों से गणपति बप्पा को विदाई दी और अगले बरस जल्दी आने की प्रार्थना की।‌

जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने गणेश समितियों को किया सम्मानित, कांग्रेसियों ने बांटा पोहा
जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने सभी गणेश समितियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।। इस दौरान प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य घम्मन साहू, नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा नंद चंद्राकर, समस्त पार्षद एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं के लिए पोहा वितरण किया शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अरुण भारद्वाज, विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन, नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन, यशेश ठाकुर सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रशासन की मुस्तैदी से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ आयोजन
गणेश विसर्जन झांकी में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए, जिला एवं पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी लगातार बनी रही। सुरक्षा, यातायात और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक अमले ने समन्वय के साथ जिम्मेदारी संभाली। पुलिस अधीक्षक लक्ष्य विनोद शर्मा की निगरानी में 250 से 300 जवानों की तैनाती रही और एसडीएम टंकेश्वर साहू सहित प्रशासनिक अमले की मौजूदगी के चलते गणेश विसर्जन झांकी का आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन की सतर्कता के चलते किसी अप्रिय स्थिति की सूचना नहीं रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here