Home समाचार 24 सूत्रीय मांगों को लेकर नया रायपुर में BMS का विशाल प्रदर्शन,...

24 सूत्रीय मांगों को लेकर नया रायपुर में BMS का विशाल प्रदर्शन, राजनांदगांव से सैकड़ों श्रमिक हुए शामिल…

19
0

नया रायपुर / राजनांदगांव: भारतीय मजदूर संघ (BMS), छत्तीसगढ़ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर श्रमिकों की विविध समस्याओं और 24 सूत्रीय मांगों को लेकर नया राजधानी क्षेत्र तूता में एक विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शन में राज्य के सभी जिलों से हजारों की संख्या में श्रमिक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे और श्रमिक हितों के पक्ष में जोरदार आवाज उठाई।

राजनांदगांव जिले से जिला मंत्री नरेश कुमार साहू के कुशल नेतृत्व में लगभग 150 श्रमिकों और कार्यकर्ताओं का दल इस प्रदर्शन में शामिल हुआ। प्रदर्शन के दौरान श्रमिकों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए शासन और प्रशासन का ध्यान अपनी लंबित समस्याओं की ओर आकर्षित किया।

श्रमिकों के अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा की गूंज धरना प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने श्रमिकों के बुनियादी अधिकार, स्थायी रोजगार, बेहतर सामाजिक सुरक्षा और उनके कल्याण से जुड़े प्रमुख विषयों को प्रमुखता से उठाया। उपस्थित सभी श्रमिकों ने एकजुटता का परिचय देते हुए 24 सूत्रीय मांगों के तत्काल निराकरण की पुरजोर मांग की।

भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन श्रमिकों की जायज मांगों और समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है और श्रमिक हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगा।

राजनांदगांव से दर्जनों कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति इस अवसर पर प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न संबद्ध संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राजनांदगांव जिले से प्रमुख रूप से श्रवण यादव, गोपाल साहू, हेमंत साहू, कमल मेश्राम, रोहित साहू, प्रमोद साहू, ज्ञान रामटेके, ठाकुर राम यादव, मनीराम साहू, श्रीमती निर्मला साहू, लक्ष्मी गंधर्व, प्रमिला निषाद सहित अन्य कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here