नागपुर/छत्तीसगढ़:
छत्तीसगढ़ की पावन धरा से निकलकर महाराष्ट्र के नागपुर महानगर में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले स्वजातीय बंधु श्री मूलचंद निर्मलकर जी को राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी द्वारा नागपुर शहर का महासचिव नियुक्त किया गया है।
उनकी इस ऐतिहासिक राजनैतिक उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह, शाल और श्रीफल भेंट कर भावभीना सम्मान व अभिनंदन किया गया।
श्री मूलचंद निर्मलकर जी की इस उपलब्धि से संपूर्ण छत्तीसगढ़ और धोबी समाज का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है। समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि उनकी यह नियुक्ति उनकी अनवरत कड़ी मेहनत, संगठन के प्रति अटूट निष्ठा और कुशल नेतृत्व का परिणाम है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज ने इस अवसर पर अपार आनंद व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल राजनैतिक भविष्य और दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की है। समाज को पूर्ण विश्वास है कि वे राजनीति के इस नए शिखर पर पहुंचकर समाज का नाम और अधिक रोशन करेंगे।
बधाई प्रेषक:
समस्त प्रांतीय पदाधिकारी, युवा प्रकोष्ठ, महिला विंग एवं समस्त स्वजातीय बंधु
छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज



