Home छत्तीसगढ़ मुरमुंडा अवैध शराब मामला: खंडहर से जब्त भारी मात्रा में शराब का...

मुरमुंडा अवैध शराब मामला: खंडहर से जब्त भारी मात्रा में शराब का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल…

24
0

डोंगरगढ़ (राजनांदगांव)। ग्राम मुरमुंडा के एक खंडहर मकान से भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त किए जाने के मामले में डोंगरगढ़ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में लंबे समय से फरार चल रहे सह-आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को पुलिस ने मुरमुंडा स्थित मुख्य आरोपी खेमलाल कदम उर्फ गुड्डू के घर के सामने बने एक खंडहर मकान पर छापा मारा था। वहां से कुल 614 पाव (110.52 लीटर) देशी व अंग्रेजी अवैध शराब बरामद की गई थी, जिसकी कुल कीमत ₹66,630/- आंकी गई थी। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी खेमलाल कदम को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था।

शराब सप्लाई करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार मामले की विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि फरार आरोपी अमन यादव उर्फ आकाश यादव (26 वर्ष), निवासी बुधवारीपारा (पुराना अस्पताल के पीछे, डोंगरगढ़) द्वारा मुख्य आरोपी खेमलाल कदम को बिक्री के लिए यह शराब उपलब्ध कराई गई थी।

घटना के बाद से ही आरोपी अमन यादव फरार चल रहा था। पुलिस की टीम उसकी लगातार तलाश कर रही थी। 1 अक्टूबर 2026 को पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी अमन यादव को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here