Home छत्तीसगढ़ शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार,...

शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, डोंगरगढ़ पुलिस की कार्रवाई…

21
0

डोंगरगढ़ (राजनांदगांव)। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को डोंगरगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवराज चंद्रवंशी (22 वर्ष), निवासी ग्राम गोपालपुर (थाना छुरिया, जिला राजनांदगांव) की पीड़िता से वर्ष 2025 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई।

लॉज और किराये के मकान में बनाया संबंध 28 अक्टूबर 2025 को आरोपी ने युवती को डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद वह युवती को स्टेशन स्थित एक लॉज में ले गया और शादी करने का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी इसके बाद भी युवती को अलग-अलग स्थानों तथा रायपुर स्थित किराये के मकान में बुलाकर लगातार उसका दैहिक शोषण करता रहा।

शादी से मुकरा तो दर्ज कराई रिपोर्ट जब आरोपी युवती को छोड़कर अपने घर चला गया, तो 25 सितंबर 2026 को पीड़िता आरोपी के गांव गोपालपुर पहुंची। वहां आरोपी ने उसके साथ शादी करने से साफ इंकार कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों और गांव के वरिष्ठजनों को देने के बाद पीड़िता ने 1 अक्टूबर 2026 को थाना डोंगरगढ़ पहुंचकर आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवराज चंद्रवंशी के खिलाफ अपराध क्रमांक 579/2026, धारा 69 बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़  केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में डोंगरगढ़ पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। अपराध के पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here