Home छत्तीसगढ़ गांधी एवं शास्त्री जयंती पर नगर पंचायत घुमका में श्रद्धांजलि सभा और...

गांधी एवं शास्त्री जयंती पर नगर पंचायत घुमका में श्रद्धांजलि सभा और स्वच्छता अभियान का आयोजन; मरीजों को बांटे गए फल…

26
0

घुमका: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज नगर पंचायत घुमका में विविध कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।

दिन की शुरुआत महान नेताओं को भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा गांधी और शास्त्री जी के जीवन, उनके आदर्शों तथा देश के प्रति उनके अतुलनीय योगदान व सेवा भाव को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

अस्पताल में मरीजों को फल वितरण: जयंती के अवसर पर सेवा कार्य की परंपरा को निभाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुमका में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई और नेताओं के ‘सेवा ही परम धर्म’ के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

व्यापक स्वच्छता अभियान: महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के उद्देश्य से नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती फूलमती जयकुमार वर्मा के नेतृत्व में नगर के प्रमुख स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान गांधी चौक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर, महाराणा प्रताप चौक, नगर पंचायत घुमका परिसर तथा बस स्टैंड में व्यापक रूप से चलाया गया।

इस स्वच्छता अभियान में नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ वार्ड पार्षद श्रीमती इंदिरा वर्मा, श्रीमती रुक्मणी वर्मा, भूतपूर्व विधायक भुवनेश्वर बघेल, पप्पू वर्मा तथा स्वच्छता दीदियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और झाड़ू लगाकर व कचरा साफ कर नगरवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने क्षेत्रवासियों से अपने आसपास सफाई बनाए रखने और बापू व शास्त्री जी के बताए मार्ग पर चलने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here