Home छत्तीसगढ़ सडक़ किनारे कई जगहोंं पर खुला पड़ा है सिवरेज, लोग हो रहे...

सडक़ किनारे कई जगहोंं पर खुला पड़ा है सिवरेज, लोग हो रहे हादसे का शिकार

103
0

दिग्विजय कॉलेज के पास साइकिल सवार बुजुर्ग नाले में गिरा, गंभीर
राजनांदगांव (दावा)। शहर में कई जगहों पर सडक़ किनारे का सिवरेज खुला हुआ है। खुले सिवरेज में लोग गिर कर हादसे का शिकार हो रहे हैं। दिग्विजय कॉलेज के पास गुरुवार को साइकिल सवार बुजुर्ग खुले नाला में गिर गया। घटना में बुजुर्ग के सिर व अन्य जगहों पर गंभीर चोटे आई है।
मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायल बुजुर्ग को नाला से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने बताया कि खुले पड़े नाला में आए दिन लोग गिर कर हादसे का शिकार हो रहे हैं, लेकिन निगम प्रशासन द्वारा खुले नाला में कवर लगाने गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। स्थानीय निवासी राम गोपाल निषाद ने बताया कि कॉलेज के पास सडक़ किनारे नाला लंबे समय से खुला हुआ है। लोगों के अलावा मवेशी भी खुले नाले में गिर कर हादसे का शिकार हो रहे हैं। निगम प्रशासन को इसकी कई बार जानकारी दी गई है, लेकिन निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों ने कहा कि खुले नाले में कवर लगाने की जरुरत है। यहां पर कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की संभावना बनी हुई है। वहीं शहर के कई जगहों पर सडक़ किनारे नाला बिना कवर के खुला हुआ है। इससे हादसे हो रहे हैं।

सिवरेज खुले में है तो इंजीनियरों को भेज कर इसमें कवर लगाया जाएगा। अन्य जगह पर भी जांच कर कवर लगाने निर्देशित किया जाएगा।
-दीपक जोशी,
ईई नगर निगम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here