Home देश 31 मई के बाद बढ़ सकता है छूट का दायरा

31 मई के बाद बढ़ सकता है छूट का दायरा

107
0

राज्य सरकारें तय कर सकती हैं कैसे होंगे प्रतिबंध

लॉकडाउन 5.0 में ये हो सकते हैं निर्देश
0 पाबंदियों के साथ धार्मिक स्थलों खोलने पर विचार।
0 कंटेनमेंट जोन के छोडक़र जिम खोलने की मंजूरी संभव।
0 शिक्षण संस्थानों, स्कूल, कॉलेज को बंद रखा जाएगा।
0 देश के ज्यादातर हिस्सों में पाबंदियां में छूट संभव।
0 लॉकडाउन-5 में 11 शहरों पर जोर रहेगा।
0 दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, पुणे में सख्ती जारी रह सकती है।
0 इंदौर, चेन्नई अहमदाबाद, जयपुर, सूरत, कोलकाता पर पूर्ण पाबंदी संभव।

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के चलते देश में लागू किए गए चौथे चरण के लॉकडाउन की अवधि 31 मई को खत्म होने जा रही है। केंद्र ने 25 मार्च को लॉकडाउन घोषित किया था जो अब तक जारी है। हालांकि लॉकडाउन 4.0 में ही केंद्र की ओर से जनता और उद्योग जगत को कई राहत दी गई है। वहीं दूसरी ओर माना जा रहा है कि 31 मई के बाद केंद्र सरकार राज्य सरकारों के ऊपर ही छोड़ सकती है कि उनकी स्टेट में किस तरह के प्रतिबंध लागू रहेंगे। वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर लागू प्रतिबंधों के साथ ही स्कूल, कॉलेजों को भी फिलहाल शुरू करने पर लगा प्रतिबंध जारी रख सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉकडाउन को लेकर उठाए गए सभी कदमों का रोजाना रिव्यू होगा जब तक सारे प्रतिबंध नहीं हटा लिए जाते हैं। केंद्र सरकार आने वाले दिनों में लॉकडाउन को लेकर अपनी भूमिका को काफी सीमित कर सकती है। इसमें सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर जारी किए गए निर्देशों का पालन सहित कोविड 19 मैनेजमेंट जैसे फेस मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जैसे निर्देश हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 17 मई को आखिरी बार लॉकड़ाउन को लेकर गाइडलाइन जारी की थी।
0 कोरोना मरीज डेढ़ लाख के करीब
देश में लॉकडाउन में ढील देने के बाद कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी बढ़ गई है। ऐसे में केंद्र सरकार ये जिम्मेदारी राज्य सरकारों पर छोड़ सकती है कि उनके राज्य में लॉकडाउन का कैसा स्वरुप रहेगा। इस बीच देश में 2 महीने से जारी लॉकडाउन के बावजूद कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1.5 लाख के करीब पहुंच गई है। वहीं मृतकों की संख्या 4 हजार के ऊपर हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here