Home छत्तीसगढ़ युवती ने डॉक्टर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

युवती ने डॉक्टर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

84
0

डोंगरगढ़ (दावा)। मां बमलेश्वरी धर्मार्थ चिकित्सालय के ओपीडी विभाग के मुख्य चिकित्सक पर 19 वर्षीय युवती ने छेडख़ानी करने का आरोप लगाते हुए थाना डोंगरगढ़ में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.
जांच अधिकारी एसआई राधा बोरकर के अनुसार 27 मई को सुबह 11 बजे विकासखंड के ग्रामीण अंचल से आई युवती ने डॉ महेश श्रीवास्तव के खिलाफ दर्ज की गई शिकायत में बताया कि वह अपनी बहन के साथ इलाज कराने धर्मार्थ चिकित्सालय पहुंची थी. ओपीडी में इंट्री कराने के बाद अस्पताल के वयोवृद्ध मुख्य चिकित्सक 84 वर्षीय डॉ. महेश कुमार श्रीवास्तव से इलाज कराने उसके कैबिन में गई. साथ में आई बहन बाहर बैठी थी. अकेलेपन का फायदा उठाते हुए डॉक्टर द्वारा मेरे शरीर के अंगों को बुरी नियत से स्पर्श करना शुरू कर दिया. युवती द्वारा तत्काल डॉक्टर की हरकतों का विरोध किया गया और हॉस्पीटल से निकल गई. युवती ने डॉक्टर की हरकत के बारे में अपनी बहन को बताया. इस प्रकार बात परिजन तक पहुंच गई. परिजनों द्वारा विचार विमर्श करते हुए डॉक्टर के खिलाफ छेडख़ानी का मामला दर्ज कराया गया.
जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के जबलपुर के स्वास्थ्य विभाग में ज्वाइन डायरेक्टर के पद पर रिटायर्ड हुए डॉ. महेश श्रीवास्तव का पैतृक निवास डोंगरगढ़ है, जो वर्ष 1996 से मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति द्वारा संचालित धर्मार्थ चिकित्सालय में अपनी सेवा दे रहे हैं. शहर में घटना की जानकारी मिलते ही मिली जुली प्रतिक्रिया देखने सुनने को मिली.
इस मामले में थाना प्रभारी एलेग्जेंडर किरो ने बताया कि युवती द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है. दर्ज दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही है. वहीं इस मामले में मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष नारायण अग्रवाल ने बताया कि डॉक्टर द्वारा की गई छेडख़ानी की शिकायत के आधार पर ट्रस्ट समिति ने उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here