Home समाचार ईडी का छापा मारने का डर दिखा डीईओ से साढ़े चार लाख...

ईडी का छापा मारने का डर दिखा डीईओ से साढ़े चार लाख की मांग

153
0
image description

मोबाईल पर अज्ञात आरोपी द्वारा दी गई अधिकारी को धमकी, थाना में अपराध दर्ज
राजनांदगांव(दावा)।
जिला शिक्षा अधिकारी के दफ्तर में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) का छापा मारने का डर दिखा कर जिला शिक्षा अधिकारी से साढ़े चार लाख रुपए की मांग करने का मामला सामने आया है। जिला शिक्षा अधिकारी एचआर सोम की शिकायत पर कोतवाली पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी एचआर सोम पिता देवसिंह सोम ने शिकायत दर्ज कराई है कि 9 मार्च को वे टीएल मीटिंग में थे। इस दौरान उनके मोबाईल पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा 9112329778 नंबर से दो बार मिस काल किया गया था। मीटिंग में होने की वजह से उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया था। आफिस जाने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी सोम द्वारा उक्त नंबर पर कॉल किया गया।

रुपए को नागपुर भेजने का दिया हवाला
इस दौरान अज्ञात मोबाईल धारक द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी सोम से कहा गया कि वह ईडी का कमिश्नर नागपुर से बोल रहा है। आपके खिलाफ बहुत सी शिकायतें मिल रही है। छापा मारने के लिये टीम राजनांदगांव रवाना होने वाली है। यदि टीम द्वारा छापा मारा जाता है तो आप परेशान हो जायेंगे। इसलिए यदि आप छापा नही मरवाना चाहते तो 4,50,000 रूपये किसी व्यक्ति से नागपुर भेजकर मेरा मोबाईल नंबर दे देना। वह नागपुर आकर मुझे काल कर लेगा यह बात किसी को पता नही चलना चाहिये, नहीं तो आप एवं आपके बाल बच्चे परेशानी में पड़ जायेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने मोबाईल नंबर 9112329778 धारक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here