Home समाचार बिलासपुर संभाग की सीमा में भूकंप के झटके, पांच सेकेंड तक हिली...

बिलासपुर संभाग की सीमा में भूकंप के झटके, पांच सेकेंड तक हिली धरती

101
0

बिलासपुर : शनिवार की रात 12 बजकर 52 मिनट पर पांच सेकंड तक धरती हिली। बिलासुपर संभाग से लगे जिलों में इसका असर देखा गया। कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ और बैकुंठपुर में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हैं। मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में भूंकप आने के बाद लोगों में हडकंप मच गया है। भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई है। कोरिया व अनूपपुर सहित मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा में झटके महसूस हुए। इसका केंद्र क्या था पता नहीं चल सका पर झटके इतने तेज थे कि घरों पर बैठे लोगों को साफ तौर पर महसूस हुए हैं। झटके लगभग पांच सेकंड के लिए महसूस किए गए हैं। किसी भी प्रकार की जनधन की हानि की खबर नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here