घुमका थाना क्षेत्र के खैरा का मामला, पुलिस विवेचना में जुटी
राजनांदगांव (दावा)। घुमका थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा में विवाद बाद एक पति द्वारा स्वयं पर मिट्टी तेल डालकर आग लगाने के बाद अपनी पत्नी को जकडऩे का मामला सामने आया है। घटना में जलने से दोनों पति-पत्नी की मौत हो गई है। घटना की शिकायत मृतिका के परिजनों द्वारा सोमनी थाना में की गई है। सोमनी पुलिस अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में जुटी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खैरा निवासी मोरध्वज साहू अपनी पत्नि ललिता साहू की चरित्र पर शंका करता था। इस मामले को लेकर दोनों पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। 4 फरवरी को विवाद के बाद मोरध्वज साहू निवासी खैरा थाना घुमका द्वारा स्वंय पर मिट्टी तेल डालकर आग लगाकर व हत्या करने की नियत से अपनी पत्नी ललिता साहू के शरीर में मिट्टी तेल डालकर उसे पकड़ लिया।
पत्नी की ईलाज के दौरान अस्पताल में मौत
घटना में बुरी तरह जलने से पति मोरध्वज साहू की तत्काल मौत हो गई थी। वहीं उसकी पत्नी ललिता साहू गंभीर रुप से झुलस गई थी। पत्नी ललिता को उसके परिजनों द्वारा ईलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ईलाज के दौरान ललिता ने भी दम तोड़ दिया। घटना की शिकायत ललिता के मायका पक्ष ने सोमनी थाना में की थी। पुलिस इस मामले में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में जुटी है।


