Home छत्तीसगढ़ डोंगरगढ़ विधायक लापता , भाजपा घुमका मण्डल निकलेंगे ढूंढने

डोंगरगढ़ विधायक लापता , भाजपा घुमका मण्डल निकलेंगे ढूंढने

121
0

राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में भी शुरू करे प्रधानमंत्री आवास योजना -तिलेश्वर

उपरवाह – भाजपा घुमका मण्डल के मीडिया संयोजक तिलेश्वर सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर व डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल पर जमकर भड़ास निकालते हुए कहा कि हर परिवार छत वाले मकान की सपना देखते हैं। उसी सपने को साकार करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत की। राजनांदगांव जिले सहित घुमका क्षेत्र के सैकड़ो परिवार ने प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन पत्र जमा किये हैं। जिसमे कई परिवार को आवास योजना में स्वीकृति प्रदान किया गया है। हितग्राहियों को स्वीकृति मिलने पर अपने कच्चे मकान को तोड़कर प्रधानमंत्री आवास योजना का निर्माण कार्य शुरू किया गया। लेकिन जब से कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई हैं। तब से प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यो में व किस्तो में रोक लगा दी गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और न ही उनके विधायक को ग्रामीण क्षेत्रों के जनता से प्यार है। क्षेत्र के विधायक को गरीबो की दुख दर्द दिखाई नही दे रहा है। घुमका उपरवाह क्षेत्र के ग्राम खैरझिटी के चार से पांच ऐसे परिवार है जिनके पास रहने के लिए घर नही है। एक परिवार तो ऐसे मकान में निवास कर रहे है। जो घर भगवान भरोसे हैं कब टूट कर गिर जाए किसी को पता नहीं है। 20 अगस्त को खैरझिटी के घटना ने पूरे गांव को मातम में बदल दिया था। घटना घटे आज 4 महीना होने वाले हैं। लेकिन हमारे विधायक तो दिल्ली आने जाने में व्यस्त हैं। समय कहा कि वो परिवार से मिले परिवार के तकलीफों को समझे । क़िस्त नही मिलने से हितग्राही कर्ज लेकर निर्माण कार्य पूरा कर रहे है । क्योंकि मकान तो तोड़ दिया है रहेंगे कहा ।

कर्ज वाले परिवारो को परेशान कर रहे है। लोग दूसरे व तीसरे किस्त का इंतजार करते करते थक चुके है। भाजपा मीडिया संयोजक तिलेश्वर सिन्हा ने आगे कहा कि क़िस्त नही मिलने से हितग्राहियों की परेशानी बढ़ गई हैं। निर्माण कार्य बंद कर दिया गया है। कई परिवार ऐसे हैं जिसके पास रहने की जगह तक नही है। सामुदायिक भवनों व किराए के मकान में रहने मजबूर है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना को बंद करना छत्तीसगढ़ सरकार के नाकामी को उजागर करता है। तिलेश्वर सिन्हा ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही इन परिवारों के लिए कुछ कदम उठाया नही जाता तो। भाजपा घुमका मण्डल के सभी कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर डोंगरगढ़ विधायक को ढूंढने निकलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here