Home देश सस्ता हो गया सोना, चांदी में आई गिरावट, जेवर बनाने में अब लगेंगे कम पैसे

सस्ता हो गया सोना, चांदी में आई गिरावट, जेवर बनाने में अब लगेंगे कम पैसे

124
0

सोना-चांदी के खरीदारों के लिए खुशखबरी है. सोने और चांदी की कीमतों में आज भी गिरावट देखने को मिली है. कमजोर ग्लोबल ट्रेंड के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में आज (शुक्रवार) 1 सितंबर, 2023 को सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है. दस ग्राम सोना सस्ता होकर 60,150 रुपये का हो गया है. एक किलो चांदी की दरों में भी कमी आई है और अब यह 77,100 रुपये में बिक रही है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने यह जानकारी दी है.

दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 100 रुपये घटकर 60,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था.

आज कितने पर पहुंच गई चांदी?
इसी तरह दिल्ली में चांदी की कीमत भी 400 रुपये लुढ़ककर 77,100 रुपये प्रति किलोग्राम रह गईविदेशी बाजारों में सोने में गिरावट
विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,942 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी गिरावट के साथ 24.50 डॉलर प्रति औंस रही.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here