Home samachar छुरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ग्राम भोलापुर के पास जुआ खेलते 6...

छुरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ग्राम भोलापुर के पास जुआ खेलते 6 जुआरी गिरफ्तार, 45,520 रुपये की नगदी व सामग्री जब्त…

35

राजनांदगांव: जिले के थाना छुरिया पुलिस ने दीपावली पर्व के मद्देनजर अवैध गतिविधियों और जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेड कार्रवाई करते हुए ताशपत्ती से दांव लगाकर जुआ खेल रहे 06 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 45,520/- रुपये मूल्य की नगदी, मोबाइल फोन और अन्य सामग्री जब्त की गई है।

अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई:

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में की गई है। दीपावली पर्व पर जुआ, शराब और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है।

घेराबंदी कर पकड़े गए जुआरी:

थाना छुरिया पुलिस को दिनांक 06-07/11/2026 की दरमियानी रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम भोलापुर से दीवानटोला जाने वाले कच्चे रास्ते पर घेराबंदी की। मौके से 06 लोगों को ताश के 52 पत्तों से ‘काटपत्ती’ खेल में पैसों का दांव लगाते पकड़ा गया।

बरामदगी एवं जप्ती:

नगद राशि: 2,520/- रुपये

मोबाइल फोन: 05 नग (कीमती करीब 43,000/- रुपये)

अन्य सामग्री: ताश के 52 पत्ते एवं 02 नग प्लास्टिक बोरी

कुल जप्त मशरूका: 45,520/- रुपये

मामले में थाना छुरिया में अपराध क्रमांक 204/2026, धारा-3(2) छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

लक्की पांडे पिता दिलीप कुमार (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम भोलापुर

खुमन लाल देवांगन पिता कुवंर सिंह (उम्र 30 वर्ष), निवासी ग्राम भोलापुर

शिवा कुमार साहू पिता परदेशी राम (उम्र 36 वर्ष), निवासी ग्राम भोलापुर

जनक लाल साहू पिता स्व. चैनु राम साहू (उम्र 32 वर्ष), निवासी ग्राम झालाटोला

शैलेन्द्र साहू पिता लक्ष्मी नारायण साहू (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम बेलरगोंदी

मनोज यादव पिता पल्टु राम यादव (उम्र 29 वर्ष), निवासी ग्राम भोलापुर

सराहनीय भूमिका:

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हरिनाथ रावत, प्रधान आरक्षक मनोज साहू, आरक्षक फुलेंद्र राजपूत, टिकेश्वर सिंह, असवन वर्मा और अर्जुन सिंह की सराहनीय भूमिका रही है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here