Home samachar निर्माण कार्य के दौरान नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के...

निर्माण कार्य के दौरान नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के लिये सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करे-मधुसूदन यादव…

10

0 अंडरब्रिज निर्माण से बाधित यातायात को व्यवस्थित करने महापौर मधुसूदन यादव ने अधिकारियों के साथ डायवर्सन पाईट का किया स्थल निरीक्षण
0 चिखली ओवरब्रिज पर डायवर्सन के बीच महापौर का औचक निरीक्षण, अतिक्रमण हटाकर यातायात सुगम बनाने के निर्देश
राजनांदगांव। ममतानगर मोतीपुर रेल्व अंडरब्रिज पर बारबार यातायात बाधित होने की जानकारी मिलने पर राजनांदगॉव महापौर मधुसूदन यादव आज सुबह से ही एक्शनमोड में नजर आये। लगातार यातायात बाधित होने की सूचना मिलते ही आज प्रात: महापौर मधुसूदन यादव ने पुलिसध्यातायात विभाग, नगर निगम के अधिकारियों एवं पार्षदों के साथ अपने मोतीपुर स्थित निज निवास पर बैठक आयोजित कर स्थल निरीक्षण एवं स्थानीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद के लिये समय एवं पाईंट निर्धारित किया। पश्चात् अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पांच विभिन्न डायवर्सन पाईटो का स्थल निरीक्षण किया, और शासन प्रशासन को यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिये। इस दौरान महापौर ने यातायात प्रवाह, सडक़ की स्थिति, वाहनों की भीड़ तथा डायवर्सन पाईटो पर हो रही असुविधा का जायजा लिया।

स्थल निरीक्षण के समय महापौर के साथ निगम अध्यक्ष पारस वर्मा, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सुनील साहू व सावन वर्मा,कनिष्ठ सभापति संदीप बघेल, पार्षदगण शिव वर्मा, कमलेश बंधे, मनोहर यादव, एल्डरमेन नागेश यदु व भीषम देवांगन, पूर्व नेताप प्रतिपक्ष किशुन यदु, सहित मदन यादव, लोकेश जैन, नरेन्द्र हंसा, श्री विनोद भारती एवं अन्य उपस्थित रहे। साथ ही राजनांदगॉव नगर निगम आयुक्त जी. आर. मरकाम, पुलिस विभाग के डीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी, यातायात टीआई शंकर गोस्वामी सहित निगम के कार्यपालन अभियंता दीपक खाण्डे व यू.के. रामटेके, प्रणय मेश्राम, प्र.सहायक अभियंता सुश्री सुषमा साहू, प्र.उप अभियंता चिराग मेश्राम एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी महापोैर के साथ उपस्थित रहे।

महापौर श्री यादव अपनी टीम के साथ सर्वप्रथम मोतीपुर ममतानगर अंडरब्रिज का निरीक्षण किया एवं मोतीपुर से रेल्वे फाटक जाने वाले मार्ग पर चार चक्का वाहनों के संचालन को प्रतिबंधित कर उन्हें आजादचैक मोतीपुर से रेल्वे फाटक की दिशा में जाने की लिये रूट डाईवर्ट करने के निर्देश दिये। पश्चात उनकी टीम में मोतीपुर रामनगर रेल्वे फाटक मार्ग का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटा स्थानीय सब्जी मार्टेक को व्यवस्थित करने के निर्देश दिये। इसके बाद शासन प्रशासन के अमले के साथ महापौर ने स्टेशनपारा, गौरीनगर एवं चिखली ओव्हरब्रिज डायवर्जन मार्गो का भी मौका-मुआयना किया। सभी पॉचों निरीक्षण स्थल पर पर्यवेक्षण के दौरान महापौर ने मुख्य रूप से अवैध अतिक्रमण हटाने, सडक़ों को अवरुद्ध होने से बचाने, रोड लेवलिंग, सफेद व लाल पेंट से रोड मार्किंग, मुनादी व्यवस्था, वाहन व्यवस्था आदि का उपयोग कर डायवर्सन पाईट पर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस एवं यातायात विभाग के अधिकारियों से व्यवस्था की नियमित निगरानी करने तथा आवश्यकतानुसार संकेतक, प्रतिबंध एवं ट्रैफिक पुलिस की तैनाती करने के निर्देश भी दिये। समाचार लिखे जाने तक निगम आयुक्त द्वारा तत्संबंध में दायित्व तय करते हुए अपने अधिकारियों कर्मचारियों को विभागीय आदेश भी जारी किये जा चुके हैं।

महापौर ने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा मिले, इसके लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को डायवर्सन मार्गों की सफाई, सडक़ समतलीकरण तथा अतिक्रमण हटाने में तत्परता बरतने के निर्देश दिए। निर्देश के अनुक्रम में आयुक्त द्वारा गठित दल संबंधित क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने व समतलीकरण आदि कार्य दोपहर से ही प्रारंभ कर दिया है। उल्लेखनीय है कि चिखली रेल्वे अंडरब्रिज निर्माण हेतु बॉक्स पुशिंग कार्य किया जाना है और इसके चलते ओवरब्रिज पर दोपहिया वाहनों को छोडक़र अन्य वाहनों की आवाजाहि प्रतिबंधित की गई है। प्रशासन द्वारा व्यापक लोकहित को ध्यान में रखते हुए स्थानीय महावीर चैक (इमाम चैक) से खैरागढ़ रोड में चलने वाले वाहनों के लिये डायवर्सन हेतु वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं, ताकि निर्माण कार्य पूरा होने तक यातायात सुचारू रूप से संचालित होता रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here