0 महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, बस्तर, ओडिशा सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पहुंचे महाकाल भक्त
राजनांदगांव। सिंघोला स्थित श्री महाकाल मंदिर में आयोजित अन्नकूट एवं 56 भोग प्रसादी में पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। बाबा महाकाल के प्रति आस्था ऐसी रही कि महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, बस्तर एवं ओडिशा सहित छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बेमेतरा, बालोद, डोंगरगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकाल मंदिर पहुंचे।
अन्नकूट एवं 56 भोग प्रसादी के अवसर पर महाकाल भक्त नीलू शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साव सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य, ग्रामीण क्षेत्रों से आए बाबा महाकाल के भक्त तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए बाबा महाकाल को अर्पित 56 भोग एवं अन्नकूट की प्रसादी की व्यवस्था की गई थी। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने भी उत्साहपूर्वक प्रसादी ग्रहण कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।
महाकाल भक्त पवन डागा ने आयोजन में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं, गणमान्य नागरिकों एवं मीडिया साथियों का सम्मान करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने बाबा महाकाल से सभी भक्तों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि प्रदान करने तथा उन पर सदैव बाबा महाकाल का आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की।
अन्नकूट प्रसादी आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने बाबा महाकाल के प्रति लोगों की गहरी आस्था और धार्मिक भावनाओं को प्रतिबिंबित किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी लक्ष्मण लोहिया ने दी।




