Home खेल अस्मिता हॉकी लीग जूनियर स्टेट हॉकी प्रतियोगिता 18 से

अस्मिता हॉकी लीग जूनियर स्टेट हॉकी प्रतियोगिता 18 से

40
0

हॉकी इंडिया, स्पोटर्स ऑथरिटी ऑफ इंडिया व छत्तीसगढ़ हॉकी का संयुक्त आयोजन
राजनांदगांव :- छत्तीसगढ़ की हॉकी नर्सरी राजनांदगांव में हॉकी इंडिया, स्पोटर्स ऑथरिटी ऑफ इंडिया व छाीसगढ हॉकी के संयुक्त तत्वधान में अस्मिता स्टेट हॉकी लीग जूनियर बालिका की स्पर्धा 18 से 22 फरवरी तक तथा सब जूनियर 21 से 26 फरवरी तक संस्कारधानी के अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में खेली जाऐगी। प्रतियोगिता में जूनियर बालिका वर्ग में 8 जिले की टीमे व सब जूनियर बालिका वर्ग में 9 जिले की टीमे हिस्सा लेंगी। आयोजन की तैयारियों को आयोजकों द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है। चैंपियनशिप का उद्घाटन 18 फरवरी को शाम 4 बजे से अतिथियों की उपस्थिति में सपन्न होगा। छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया कि हॉकी नर्सरी को राज्य स्तर की स्पर्धा करने की जिमेदारी एक बार फिर हॉकी इंडिया ने दी है।

गतवर्ष वेस्ट जोन हॉकी की बालक-बालिकाओं की सब जूनियर व जूनियर स्पर्धा का आयोजन खेलप्रेमियों व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से सफलता पूर्वक सपन्न होने के चलते इस बार हॉकी इंडिया व स्पोटर्स ऑथरिटी ऑफ इंडिया ने इस बहुप्रतिष्ठित हॉकी स्पर्धा की जिमेदारी राजनांदगांव को सौंपी है। जिसे लेकर हॉकी राजनांदगांव व हॉकी छाीसगढ़ के कार्यकर्ता एवं खिलाड़ी कडी मेहनत कर रहे है। जूनियर बालिका में आठ व सबजूनियर बालिका में 9 जिलो की टीमें लेगी हिस्सा अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में खेली जाने वाली अस्मिता स्टेट हॉकी लीग जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता 18 से 22 फरवरी तक आयोजित है।

आयोजन में स्पोटर्स अकादमी रायपुर, बिलासपुर, धमतरी, जांजगीर- चांपा, कोरबा, कांकेर, कबीरधाम के अलावा मेजबान मेजबान राजनांदगांव तथा सबजूनियर बालिका वर्ग में स्पोटर्स हॉकी अकादमी रायपुर, कबीरधाम, बस्तर, बालोद, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर चांपा, के अलावा मेजबान राजनांदगांव की बालिकाएं अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेगीं। पुरूष्कार राशि की घोषणा जूनियर बालिका वर्ग के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 2,00,000 रूपए व दुसरा पुरूष्कार 1,60,000 रूपए तीसरा पुरूष्कार 1,20,000 रूपए से पुरूष्कृत किया जाएगा। वही सब जूनियर बालिका वर्ग में भी प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 2,00,000 रूपए व दुसरा पुरूष्कार 1,60,000 रूपए तथा तीसरा पुरूष्कार 1,20,000 रूपए से पुरूष्कृत किया जाएगा। स्टेडियम परिसर को सजाया संवारा जा रहा गौरवपथ स्थित अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम को आयोजन समिति के द्वारा सजाया संवारा जा रहा है। जहां मैदान के चारों ओर ब्राउडिंग बोर्ड का सहारा लिया जा रहा है। वही मैदान के बाहरी हिस्से में रंग बिरंगी रौशनीया भी अपनी छटा बिखेर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here