Home चुनाव पूर्व सरपंच देवेंन्द्र साहू बने नगर पंचायत अध्यक्ष

पूर्व सरपंच देवेंन्द्र साहू बने नगर पंचायत अध्यक्ष

25
0

लालबहादुर नगर में बहुमत के साथ भाजपा का कब्जा
कांग्रेस दो सीटों पर सिमटी, पांच निर्दलीय जीते
डोंगरगढ़ :- नवीन नगर पंचायत लालबहादुर नगर में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत के साथ एकतरफा जीत हासिल कांग्रेस को मात्र दो सीटों में समेट दिया। एलबी नगर के पूर्व सरपंच भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र साहू को नवीन नगर पंचायत का प्रथम अध्यक्ष निर्वाचित होने का अवसर मिला। श्री साहू ने कांग्रेस के राजकुमार साहू को पराजित किया। देवेन्द्र साहू को 1187 तथा कांग्रेस के राजू मंडल को 788 मत प्राप्त हुए। नगर पंचायत के वार्डो में भी भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है। वार्ड क्र. 1 से निर्दलीय रूपचंद रजक विजयी हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी त्रिलोचन ढीमर कांग्रेस को पराजित किया। रूपचंद को 57 तथा त्रिलोचन को 44 मत प्राप्त हुए। वार्ड क्र. 2 से भाजपा के रमेश यादव ने व ने 154 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। कांग्रेस के राजकमल साहू को 112 मत मिले। क्र. 3 से भाजपा के मोरध्वज साहू विजयी हुए।

उन्हें 83 वोट मिले। यहां कांग्रेस के युवराज कुमार साहू को 46 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस दो सीटों पर सिमटी, पांच निर्दलीय जीते वार्ड क्र. 4 से निर्दलीय सरस्वती ढीमर ने 74 वोट पाकर जीत हासिल की। पुनीता साहू कांग्रेस को 66 वोट मिले। वार्ड क्र. 5 से निर्दलीय योगेश को 45 वोट मिले। उन्होंने अवध साहू भाजपा को पराजित किया। अवध को 38 वोट मिले। वार्ड क्र. 6 से निकिता ताम्रकार निर्दलीय ने 49 वोट पाकर जीत हासिल की। यहां लेखन बाई देवांगन निर्दलीय को 39 वोट मिले। वार्ड क्र. 7 से राजेश देवांगन भाजपा को 57 वोट मिले। उन्होंने केशव कुमार साहू निर्दलीय को पराजित किया। केशव को 75 वोट मिले। वार्ड क्र. 8 से छबीधर साहू भाजपा ने 83 वोट हासिल कर विजयी हुए। यहां कांग्रेस के टेसू राम साहू को 51 मत मिले। वार्ड क्र. 9 से भाजपा के टिकेश्वर साहू ने 78 वोट हासिल कर जीत हासिल की।

कांग्रेस के दुलारू राम ढीमर को 62 वोट मिले। वार्ड क्र. 10 से भाजपा प्रत्याशी प्रीति ताम्रकार ने 90 वोट पाकर जीत हासिल की। नेहा अग्रवाल कांग्रेस को 72 वोट मिले। वार्ड क्र. 11 से कांग्रेस के भूपेन्द्र खोब्रागढ़े 70 वोट हासिल कर जीत हासिल की। कविता बाई रामटेके निर्दलीय को 45 वोट मिले। वार्ड क्र. 12 से निर्दलीय उषा यदु ने 154 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया। यहां कांग्रेस की प्रेमिन सिन्हा को 61 वोट मिले। वार्ड क्र. 13 से मृगलाल साहू भाजपा ने 113 वोट हासिल कर जीत हासिल की। निर्दलीय सूरजभान साहू को 77 वोट मिले। । वार्ड क्र. 14 से से रानू भैमेश साहू कांग्रेस को 103 वोट मिले। भाजपा के ममता निर्मलकर को 86 मत मिले। वार्ड क्र. 15 से भाजपा के रामजी साहू ने 94 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। निर्दलीय तोरन ढीमर को 76 वोट प्राप्त हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here