राजनांदगांव : महावीर जयंती के उपलक्ष्य में दिनांक 7 अप्रैल को सन सिटी में सुबह 6 बजे सर्वप्रथम निर्माणाधीन मंदिर परिसर में श्री प्रेमचन्द गोलछा के द्वारा झंडारोहण किया गया,

इसके पश्चात गाजे बाजे के साथ भव्य प्रभात फेरी शुरू हुई जो A ब्लॉक से सन सिटी NX होते हुए महावीर सन सिटी पहुंची जिसमें शहर के जैन संघ के प्रतिनिधि एवं अनेक परिवार भी शामिल हुए, पुरुष वर्ग सफेद वस्त्र एवं महिलाएं केसरिया साड़ी पहन कर आई थीं,
प्रभात फेरी का सन सिटी में जगह जगह बारात जैसा स्वागत किया, अन्य समाज के लोगों ने भी फूलों की वर्षा कर स्वागत किया, इसके पश्चात उपस्थित सभी के लिए नवकारसी की व्यवस्था भी रखी गई थी,
सन सिटी अध्यक्ष आनंद चोपड़ा व महावीर ग्रुप के चेयरमैन विनोद बोहरा ने सभी का आभार व्यक्त किया, सन सिटी से प्रमुख रूप से मिश्रीलाल जी गोलछा, नरेंद्र कोटड़िया, अतुल चोपड़ा, दिलीप गोलछा, राहुल कोठारी, दीपक कोठारी, निर्मल गोलछा, अभय जैन, अशोक गोलछा, मुकेश गोगड़,अक्षय सांखला एवं पूरा जैन परिवार उपस्थित रहा,
उक्त जानकारी लालू सांखला द्वारा दी गई



