Home छत्तीसगढ़ जोरदार बारिश: कोंडागांव में तेज आंंधी-तूफान के साथ गिरे ओले, सबसे ज्यादा...

जोरदार बारिश: कोंडागांव में तेज आंंधी-तूफान के साथ गिरे ओले, सबसे ज्यादा गर्म रहा राजनांदगांव…

75
0

कोंडागांव। बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में जोरदार बारिश हुई है। कोंडागांव में तेज आंंधी-तूफान के साथ ओले भी गिरे हैं। कई घरों के छप्पर उड़ गए हैं। सड़कों पर पानी भर गया है। वहीं सरगुजा संभाग में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 14 अप्रैल से गरज-चमक बढ़ने की संभावना है। वहीं प्रदेश में शनिवार को सबसे ज्यादा गर्म राजनांदगांव रहा। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रायपुर और बिलासपुर में दिन का पारा 40 डिग्री के पार रहा, जबकि 18 डिग्री के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा।

महिला धर्मांतरण करा रही थी, तीन सहयोगियों के साथ गिरफ्तार
मौसम विभाग के मुताबिक आज रायपुर में धूप-छांव वाला मौसम होगा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। शनिवार को रायपुर में दिन का 40.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here