Home समाचार कर्नाटक में 5 साल की बच्ची से रेप की कोशिश,हत्या:आरोपी का एनकाउंटर…

कर्नाटक में 5 साल की बच्ची से रेप की कोशिश,हत्या:आरोपी का एनकाउंटर…

29
0

karnataka Encounter: कर्नाटक पुलिस ने रविवार (13 अप्रैल) देर रात बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश के बाद हत्या करने वाले दरिंदे का एनकाउंटर कर दिया। पुलिस आरोपी को पकड़ने पहुंची तो बदमाश ने हमला किया और भागने लगा। पुलिस ने दो राउंड फायर किए। गोली लगते ही आरोपी घायल हो गया। पुलिस उसे लेकर हॉस्पिटल पहुंची। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में एक सब इंस्पेक्टर समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घटना हुबली के विजयनगर इलाके की है।

जानिए पूरा मामला 
बिहार निवासी (35) रितेश कुमार ने दिनदहाड़े 5 साल की बच्ची को उसके घर के पास से ही अगवा किया। बच्ची को सुनसान जगह में बने शेड में ले गया। यहां दरिंदे ने मासूम से दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची की चीख सुनकर लोग इकट्ठा हो गए। घबराकर आरोपी ने गला घोंटकर बच्ची की हत्या कर दी और फरार हो गया। हैवानियत की घटना के कुछ ही घंटों में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने किया हमला 
पुलिस रविवार को जांच के लिए आरोपी को उसके घर ले गई। आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर पत्थर से हमला किया। पुलिस ने दो राउंड फायर किए। गोली लगते ही आरोपी घायल हो गया। उसे हॉस्पिटल लाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में एक सब इंस्पेक्टर समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

जानिए क्या बोले पुलिस आयुक्त
हुबली पुलिस आयुक्त एन शशिकुमार ने कहा कि मृतक बच्ची के माता-पिता की शिकायत के आधार पर हत्या और POCSO का मामला दर्ज किया गया। आरोपी की पहचान 35 वर्षीय रितेश कुमार के रूप में हुई, जो पटना, बिहार का मूल निवासी है… आरोपी ने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की और पुलिस हिरासत से भाग गया। इस प्रक्रिया में, उसने पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया और पुलिस कर्मचारियों पर पथराव किया।

 

भागा तो की फायरिंग 
हमारे एक पीएसआई ने आरोपी को भागने से रोकने के लिए दो राउंड फायरिंग की। पैर और सीने में चोट लग गई। आरोपी को अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हमने आरोपी के खिलाफ हत्या और पोक्सो और पुलिस ड्यूटी में बाधा डालने और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here