भागवत साहू ने कहा भाजपा और मोदी ने गारंटी के नाम पर सिर्फ ठगने का काम किया
छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूरे पंचायत सचिव विगत माह भर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू ने डोंगरगढ़ ब्लॉक मुख्यालय में बैठे पंचायत सचिवों के पंडाल में पहुंचकर सचिवों के हड़ताल को समर्थन दिया और कहा पंचायत सचिवों की मांग जायज है क्योंकि इसका वादा खुद प्रदेश के भाजपा नेताओं ने स्वयं मुख्यमंत्री, मंत्री एवं सांसदों ने मोदी की गारंटी बताकर किया था।
पंचायत सचिव के हड़ताल में जाने से प्रदेश के पूरे पंचायतो में काम ठप पड़ा हुआ है। एक तरफ भाजपा की साय सरकार पूरे प्रदेश में सुशासन त्यौहार की बात करती है और दूसरी तरफ ग्राम पंचायत की रीड की हड्डी माने जाने वाले मजबूत कर्मचारी पंचायत के सचिवों के साथ अन्याय करती नजर आ रही है। इससे यह स्पष्ट नजर आ रहा है कि पूरे देश में मोदी की गारंटी भी फेल साबित हो रही है। पंचायत सचिवों के जायज मांगों में कांग्रेस नेता उनके साथ खड़े हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू के साथ उपाध्यक्ष पंकज बांधव, महामंत्री चुम्मन साहू, प्रवक्ता राहुल तिवारी, संयुक्त महामंत्री विपिन यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रितेश जैन सुरेश सिन्हा, विजय राज, हीरा सोनी, शकील कुरैशी, राकेश सिन्हा, प्रदीप पटेल, सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे। पंचायत सचिवों ने सभी कांग्रेस जनों का गर्मजोशी से स्वागत कर हड़ताल में समर्थन देने पर उनका अभिनंदन करते हुए धन्यवाद व्यापित किया।



