Home क्रांइम कुत्ता खरीदने के लिए 200 रुपए नहीं दिये तो बेटे ने मां को...

कुत्ता खरीदने के लिए 200 रुपए नहीं दिये तो बेटे ने मां को उतार मौत के घाट, पत्नी गंभीर…

76
0

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सनकी बेटे ने मां और पत्नी पर हथौड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी बेटे ने कुत्ता खरीदने के लिए मां से पैसे की मांग की थी। पैसा नहीं मिलने पर मां और पत्नी के उपर हथौड़ी से हमला कर दिया। इस घटना में मां की मौत हो गई। वहीं, पत्नी गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार अस्पताल में जारी है।

दरअसल, आरोपी बेटे का नाम प्रदीप देवांगन पिता जगन्नाथ देवांगन 45 वर्ष है। घटना उरला थाना क्षेत्र की है। प्रदीप ई रिक्शा चलाने का काम करता था और सनकी प्रवृति का है। आरोपी ने कुत्ता खरीदने के लिए अपनी मां से दो सौ रूपए मांग की थी। रुपये नहीं देने पर विवाद हुआ और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने हथौड़ी से अपनी मां पर हमला कर दिया।

बीच बचाव करने आई पत्नी पर भी हथौड़ी से वार किया। आरोपी के 15 वर्षीय बच्चे ने पिता के हाथ से हथौड़ी छुड़ाकर पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। पड़ोसियों के आते ही आरोपी मौके से फरार हो गया।

आसपास के लोगों ने आरोपी की मां और पत्नी को खून से लथपथ हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान गणेशी देवांगन 70 वर्ष की मौत हो गई। वहीं, घायल रामेश्वरी देवांगन 35 वर्ष का उपचार जारी है। पुलिस फरार आरोपी प्रदीप देवांगन की तलाश कर रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here