Home समाचार डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे होंगे राजनांदगांव के नये कलेक्टर …

डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे होंगे राजनांदगांव के नये कलेक्टर …

165
0

संजय अग्रवाल का बिलासपुर तबादला

राजनांदगांव (दावा)। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए 41 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस फेरबदल में राजनांदगांव के कलेक्टर संजय अग्रवाल का ट्रांसफर बिलासपुर कर दिया गया है। उनकी जगह पर 2011 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे को राजनांदगांव का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। डॉ. भुरे एक अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी हैं। वे पहले रायपुर जैसे महत्वपूर्ण जिले में कलेक्टर का पद संभाल चुके हैं। उनकी प्रशासनिक क्षमताओं को देखते हुए यह नियुक्ति की गई है। राजनांदगांव में कई विकास योजनाएं चल रही हैं। सरकार की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी नए कलेक्टर पर होगी। डॉ. भुरे की नियुक्ति से जिले में प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। उनकी जमीनी स्तर पर काम करने की क्षमता को देखते हुए लंबित योजनाओं के जल्द पूरा होने की संभावना है।
कलेक्टर संजय अग्रवाल के राजनांदगांव से विशेष लगाव व आत्मीयता से लोग काफी प्रभावित रहे है। शासन की योजनाओं व त्रिनेत्र के क्रियान्वयन में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाइ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here