Home क्रांइम अछोली में देर रात हुई युवक की हत्या, गांव में सनसनी…

अछोली में देर रात हुई युवक की हत्या, गांव में सनसनी…

686
0
  • डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम अछोली में बीते गुरुवार की रात को भीम नेताम पिता सामसिंग नेताम 28 साल निवासी पुराना अछोली का रात्रि में लगभग 1:30 से 2:00 के बीच अज्ञात लोगों ने सीने एवं पेट में चाकू मार कर हत्या कर दी है। विश्वास सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार घटना पदयात्रि मार्ग में हुआ है जहां पर रात्रि में पीने खाने वाले असामाजिक तत्वों को बढ़ावा देने वालो का जमावड़ा रहता है, कुछ प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि रात्रि में पदयात्रा मार्ग में शराब के नशे में कुछ लोगों का झगड़ा हुआ था, वही घटना वाले तीन संदिग्ध ऑटो में सवार होकर शराब के नशे में घटनास्थल के आसपास एवं पुराना अछोली में दिनभर चक्कर लगा रहे थे, वहीं घटना के दूसरे दिन मर्डर की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, घटना की जांच के लिए डॉग एस्कॉर्ट की टीम एक्सपर्ट डॉग के साथ जांच करने पहुंची, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, रात डेढ़ से पौने दो बजे के बीच कुछ लोग मंडल पर मोहल्ले से भागते दिखे जो की इस ऑटो में शराब के नशे में चक्कर काटते हुए नजर आए थे उक्त घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के पश्चात,शक के आधार पर पुलिस ने तीन लोगो को उठा कर ले गया है जिनके नाम भास्कर वर्मा पुराना अछोली, शिवम यादव कालकासा, राहुल लोधी कालकासा को उठा कर ले गई है।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here